बिहार राज्य के मधुबनी जिला के हरलाखी प्रखंड से रागनी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कविता सुना रही है और बता रही की छोटे बच्चों को कविता के माध्यम कैसे पढ़ना सिखाये।

बिहार राज्य के मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड से चन्दन कुमार ने स्थानीय निवासी नितिन कुमार मंडल से मधुबनि मोबाइल वाणी के माध्यम से बातचीत की। नितिन कुमार मंडल ने बताया कि पर्यावरण में तापमान बढ़ने से पशु-पक्षी व मनुष्यों में इसका असर देखने को मिल रहा है। मनुष्य किसी भी परिस्थिति में अपना बचाव कर लेते हैं लेकिन पशु पक्षियों के लिए बहुत बड़ी समस्या होती है जिस कारण वे अपना बचाव नहीं कर पाते हैं। पानी की कमी के कारण कई पशु-पक्षी मर जाते हैं। वर्तमान स्थिति की अपेक्षा में पहले पक्षियों की चहचहाने की आवाज़ सुनने को मिलती थी। बदलते मौसम के कारण उन्हें दाना -पानी नहीं मिल पाता है जिस कारण वे विलुप्त होते जा रहे हैं। बचे हुए पक्षी भी विलुप्त ना हो जाये इसके लिए उन्हें समय समय पर दाना -पानी देते रहना चाहिए

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला मधुबनी से रंजना ने जलवायु परिवर्तन के विषय पर मुकेश कुमार से साक्षात्कार लिया। मुकेश कुमार ने बताया जलवायु परिवर्तन से किसानो को बहुत नुकसान हो रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण कही ज्यादा बारिश हो रही है तो कही सूखा पड़ रहा है ,कही बाढ़ तो कही तूफ़ान आ रहा है। पिने के पानी की कमी होती जा रही है। कृषि उपज प्रभावित हो रही है जिससे अनाज की कमी हो रही है। जलवायु परिवर्तन का असर ना सिर्फ मनुष्य पर पड़ रहा है बल्कि पेड़ पौधों और जिव जन्तुओ पर भी हो रहा है। बारिश नहीं होने के कारण फसल नहीं हो पा रही है सब्जियाँ भी क्षतिग्रस्त हो रही है इससे किसान बहुत परेशान हो रहे है। कोरोना महामारी भी जलवायु परिवर्तन का ही एक उदाहरण है जिसमे लोगो को बहुत नुक्सान हुआ ,लोगो की आर्थिक स्तिथि भी प्रभावित हुई। सरकार को किसान पर ध्यान देना चाहिए। फसल की क्षतिपूर्ति किसानो को मिलनी चाहिए

बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बेबी देवी ने आशीष से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि हुनरबाज कार्यक्रम का हर कड़ी सुनते हैं। इस कार्यक्रम में दो बीघा जमीन की कहानी सुन कर मुझे फूलों की खेती करने की प्रेरणा मिली। फूलों की खेती कर शादी,मुंडन,पूजा, समारोह में सजावट का काम कर अच्छी पूँजी कमा सकते हैं

बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सुकन्या देवी ने सरिता देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके शादी के दस साल हो गये हैं, उन्होंने राशन कार्ड के लिए कई बार आवेदन किया पर अब तक उन्हें राशन कार्ड नहीं मिला है। उनके घर में किसी को राशन नहीं मिलता है। सरकार बस योजना चला रही है पर लाभ मिल नहीं रहा है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला से अनधिरा कुमारी ,मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि कई लोग ऐसे है जो टीका लगवा लेने के बाद कोरोना के प्रति लापरवाह हो जाते है और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में घूमने लगते है। लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए और सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। कहीं बाहर जा रहे है तो मास्क का प्रयोग करें। हाथों की साफ़ सफ़ाई भी ज़रूरी है

बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मंजू कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से मंजू कुमारी ,मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बेटियों का कार्यक्रम सुन कर अच्छा लगा। बेटियों को पढ़ाना चाहिए जिससे समाज का तरक्की होगा। अगर बेटी पढ़ लेगी तो वो अपनी जिंदगी खुद सवांर सकती है। कोई समस्या आने पर माता पिता का भी साथ देगी और खुद से हर काम करेगी जिससे माता पिता को कोई चिंता नहीं रहेगी। बेटी को बेटा से अधिक पढ़ाना चाहिए। ताकि बेटी शादी कर ससुराल जाए तो वो अपनी जिंदगी और ज़िम्मेदारी अच्छे से संभाल सके । अगर बेटी पढ़ेगी तो वो अपने बाल बच्चों को पढ़ाएगी और इससे सात पीढ़ी आगे पढ़ेगी।

बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव शंकर मंडल ने संजु शर्मा से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि हमारा मुखिया ऐसा व्यक्ति होना चाहिए,जो निःस्वार्थ भाव और निःशुल्क जनता की सेवा करे। पंचायती राज व्यवस्था में हर माह ग्राम सभा का आयोजन होना चाहिए। लेकिन हमारे पंचायत में कभी भी ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया जाता है।ग्राम सभा का आयोजन नहीं होने से ग्रामीणों तक किसी भी योजना की जानकारी नहीं पहुँच पाती है। जागरूकता के अभाव में जनता हमेशा ही अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है। अगर उन्हें किसी योजना की जानकारी होती भी है,तो हमारे पंचायत में व्याप्त भ्र्ष्टाचार के कारण उन्हें उसका भी लाभ प्राप्त नहीं होता है। योजनाओं के लाभ के लिए ग्रामीणों से राशि की माँग की जाती है। अगर ग्रामीणों के बीच जानकारी का अभाव नहीं होगा,तो उन्हें कभी भी अपने अधिकारों से कोई वंचित नहीं रख सकेगा। इसलिए पंचायत के विकास के लिए बेहद जरुरी है,जनता का जागरूक होना।आगामी चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशी या पद पर कार्यरत लोगों को सबसे पहले आम जन को जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए। इसके बाद जनता यह निर्णय लेगी की उन्हें अपने और ग्राम के विकास के लिए किसका चयन करना चाहिए।

बिहार राज्य के मधुबनी जिला के खुटौना प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता चंदेश्वर राम चंदु ने चंद्रदेव राम से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि हमारे पंचायत में मुखिया ने कोई विकास कार्य नहीं किया है।अगर कोई कार्य भी किया गया है तो वो भी अपने जान-पहचान के लोगों की भलाई के लिए किया गया है।पंचायत में शिक्षा का हाल भी बहुत खराब है।हमारे क्षेत्र में शिक्षा समिति के बारे में लोगों को कोई जानकारी नहीं है।स्कूलों में सभी कार्य सही तौर पर संचालित हो इसके लिए कभी जाँच भी नहीं की जाती है। हर जगह रिश्वतखोरी और भ्र्रष्टाचार का बोलबाला है।हमारे पंचायत में अस्पताल नहीं होने के कारण भी ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है।30 किलोमीटर की दूरी तय कर सरकारी अस्पताल जाते भी हैं,तो वहाँ की व्यवस्था इतनी लचर होती है की लोगों को सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं मिलता है। यहाँ कभी डॉक्टर लापता होते हैं तो कभी आशा किसी को भी अपनी जिम्मेदारियों का कोई एहसास नहीं है।प्रधानमंत्री आवास योजना में भी रिश्वत देने पर ही योजना का लाभ मिलता है।पेंशन योजना के लिए भी जो लोग नया आवेदन दे रहे हैं,उन्हें भी लाभ सही तौर पर नहीं मिल पाता है।इन सभी बातों का देख-रेख और कार्रवाई करने वाला कोई भी नहीं है