सुगौली में छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता,राजमार्ग को किया जाम।
प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया पुरनहिया।प्रखंड क्षेत्रों में भी 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। प्रखंड क्षेत्र मे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शान से तिरंगा लहराया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। जबकि कई विद्यालयों में बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार,पुरनहिया थाना में मुन्ना कुमार, जिवीका कार्यालय में अशोक कुमार, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष रामविनय कुंवर , कपुरी सभागार जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अरुण मिश्रा सरपंच विरेन्द्र कुमार सिंह भाजपा सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह राणा, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष शिवलला सिंह विभिन्न पंचायत के मुखिया , विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयो सहित कई जगहों पर शान से तिरंगा फहराया गया।
लड़के के बराती जाने के क्रम में हर्ष फायरिंग ,तीन घायल पुरनहिया। थाना क्षेत्र के अशोगी गांव में संध्या गुरुवार को सीताराम चौधरी के लड़के गोविंद कुमार का बराती चिरैया गांव निकलने के क्रम में हर्ष फायरिंग की गई ।जिसमें तीन घायल हो गए हैं हर्ष फायरिंग में सुकेशर सहनी के जांघ में गोली लगी है जिसको प्राथमिक उपचार के लिए सीतामढ़ी स्थित निजी अस्पताल में वरुण के यहां इलाज रत है ।वहीं अन्य 2 घायल रामवृक्ष राम, फगुनी सहनी की 8 वर्षीय पुत्री करीना कुमारी को स्थानीय पीएचसी में इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे व स्थानीय थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की सघन जांच की जा रही है वही समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी है।
विद्युत कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने झंडोत्तोलन के बाद किया संबोधन
डीएम -एसपी की उपस्थिति में झंडोतोलन कर रहे महादलित टोला बुजुर्ग राम केवल राम।
सीतामढ़ी में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया मुंह में मास्क नहीं पहनने वाले को 50रूपये की काटी जा रही है चलान
पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के कोलुहा ठीकहा पंचायत के मनरेगा भवन में रविवार को नेहरू युवा केंद्र शिवहर के तत्वधान में स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर श्रमदान एवं पौधारोपण किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया आस नारायण शाह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया।नेहरू केंद्र के प्रियदर्शनी कुमारी ने स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर श्रमदान एवं पौधारोपण का आयोजन करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए युवाओं को विवेकानंद से प्रेरित होकर उनके कुशल कार्य संघर्ष सहित कई बिंदुओं को युवाओं को अपने दिनचर्या के रूप में ढालना चाहिए। वही श्री प्रियदर्शनी ने श्रमदान पर प्रकाश डाला एवं पौधे लगाने से क्या-क्या फायदे सहित के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं पौधारोपण को अहम बिंदु भी बताया जिसका मुख्य उद्देश्य जन संरक्षण करना जिससे जल को बचाने के लिए श्रमदान किया जाएगा सहित बिंदुओं पर चर्चा की ।मौके पर पीडीएस स्कूल संचालक वरुण कुमार ,खुशंनन्दन कुमार, उप मुखिया बादल पासवान, रघुवंश प्रसाद , हरिनारायण राय ,रामप्रवेश कुमार, रामू कुमार, चंद्रिका कुमार, मोहम्मद महताब अंसारी, श्याम कुमार ,रोशन कुमार ,वकील कुमार, ऋषि कुमार, रवि रंजन कुमार, सहित कई युवा उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पुरनहिया प्रखंड के नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख प्रमोद शाह ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है । सोमवार को प्रमुख श्री शाह ने अन्य पंचायत समिति सदस्यों के साथ फीता काटकर कार्यालय में प्रवेश किया व पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख को फूल का गुलदस्ता भेंट की।और कार्यभार संभाला। कार्यालय में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार उपस्थित थे । एवं प्रखंड प्रमुख श्री साह ने बताया कि प्रमुख होने के नाते प्रखंड के सभी पंचायतों में विकास का कार्य निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ किया जाएगा किसी के साथ भेदभाव नहीं करने का भरोसा उन्होंने दिलया ।इस अवसर पर नव निर्वाचित उप् प्रमुख नीतू कुमारी , पूर्व उप प्रमुख शीतल गुप्ता, मोहम्मद जलील, लल्लन मिश्रा, जिला परिषद सदस्य पृथ्वीनाथ बैठा ,मुखिया शशि भूषण पांडे,सतन राय ,ललन राम ,नंदेश्वर झा ,प्रभु ठाकुर, राकेश कुमार, सहित प्रखंड के पंचायत समिति मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
सुगौली। एमजेके युथ क्लब द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।
हरसिद्धि। गायघाट में स्वच्छ ग्राम-हरित ग्राम कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
