सदर अस्पताल मे मना विश्व तम्बाकू निषेध दिवस दवा खाने से बेहतर है तम्बाकू सेवन से दूरी सटीक जानकारी से बचाई जा सकती है कई जानें मुज्ज़फरपुर/ 31 मई : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर स्वस्थ समिति के नशा मुक्ति विभाग में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया. इस दौरान तम्बाकू सेवन से बढ़ रहे कई गंभीर रोगों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही अस्पतालों में आने वाले रोगियों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के विषय में जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने अस्पताल में आने वाले विभिन्न मरीज़ों एवं आगुन्तकों को बैनर और पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया. इससे अस्पताल में आने वाले 25 से 30 मरीजों ने अपनी इच्छानुसार तम्बाकू सेवन से होने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में चिकित्सकों से सलाह भी लिया. सदर हॉस्पिटल के साथ साथ ज़िले के सभी पी एच सी एवं सरकारी स्कूल मे भी संगोस्थि का आयोजन किया गया जहाँ बीड़ी तम्बाकू के दुष्परिणाम के बारे मे बताया गया। सदर अस्पताल मे इस अवसर पर अपर उप-अधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गैर संचारी रोग डा. महादेव चौधरी ने बताया कि नशा जिनके भी जीवन से जुड़ता है उस इंसान को ना सिर्फ शारीरिक तौर पर बल्कि मानसिक तौर पर भी खोखला कर देता है. ऐसे मरीज़ों को दवा से ज्यादा बेहतर परामर्श की जरूरत होती है. उन्होंने बताया कि तम्बाकू सेवन से निजात पाने के लिए जीवन शैली में परिवर्तन एवं सकारात्मक सोच की बेहद जरूरत है. उन्होंने तंबाकू से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्परिणाम पर परामर्श देते हुए बताया की नशा करने के कारण दिल को उतनी मात्रा में आक्सीजन नहीं मिल पाता है जितनी उसे जरूरत होती है. साथ ही तम्बाकू ब्लड प्रेशर को भी बढ़ाता है जिससे दिल की धड़कन असामान्य हो जाती है. इससे रक्त वाहिनियों में खून के थक्के जम जाते हैं जो हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक का एक प्रमुख कारण है. इससे रक्त वाहिनियों को भीतर से नुकसान पहुँचता है एवं हृदय की अंदरूनी रक्त वाहिनियां भी इससे बुरी तरह प्रभावित होती हैं. इस दौरान तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. यह बताया गया कि तम्बाकू में निकोटिन की अधिकता होती है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है. इससे ही व्यक्ति नशे का आदी बनाता है. साथ में इसके प्रभाव से कई प्रकार के कैंसर का जन्म का जन्म होता है जिसमें फेफड़े एवं मुँह के कैंसर की संख्या सबसे अधिक होती है. तम्बाकू में मौजूद निकोटिन के प्रभाव के चलते व्यक्ति में भूख एवं प्यास की कमी देखी गयी है. इसके अधिक सेवन से मानसिक अक्षमता भी बढ़ जाती है. डॉ चौधरी ने बताया कि सक्रिय ध्रूमपान की ही तरह निष्क्रिय ध्रूमपान भी स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है. ध्रूमपान करने से फैलने वाले धुएं की चपेट में आने से भी खून का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, पेट का कैंसर, आँतों का कैंसर एवं साईनस कैंसर हो सकता है. कि टोबैको इंटरनेशनल इनीसीएटिव द्वारा प्रस्तुत किए आँकड़ों के अनुसार देश भर में लगभग 27.5 करोड़ लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं जिसके कारण लगभग 9 लाख लोग प्रतिवर्ष कैंसर से ग्रसित होते हैं. साथ ही 13 से 15 वर्ष के 22 प्रतिशत बच्चे घर में होने वाले ध्रूमपान के धुएँ से एवं 13 से 15 वर्ष के 37 प्रतिशत बच्चे सार्वजनिक स्थानों पर फ़ैलने वाले धुओं से प्रभावित एवं बीमार हो रहे हैं. इस अवसर पर नशा मुक्ति विभाग से डॉ राजेश कुमार , एएनएम नीलम कुमारी, अभिषेक कुमार, पंकज कुमार के साथ एएनएम स्कूल के विद्यार्थी भी उपस्थित थे.

बिहार राज्य के सारण जिले के सोनपुर प्रखंड से संजीत कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की कौन कहता है कि बिहार में शराब बंद हो चूका है। सोनपुर प्रखंड के सोनपुर गाँधी चौक पर एक जेनरल स्टोर में पुलिस ने छापामारी कर 52 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की। लोगो ने बताया की जेनरल स्टोर कम कीमत पर शराब खरीद कर महंगे दामों में लोगो को बेचते है। यह व्यपार काफी समय से गुपचुप तरीके से चल रहा था। ये जेनरल स्टोर होम डिलीवरी भी करते थे। इस तरह से बिहार में पूर्ण रूप से शराब की बिक्री बढ़ रही है।भले ही सरकार कागज के पन्ने पर ढिंढोरा पीट रही है कि शराब कही भी दिखती नहीं है पर बिकती जरूर है। इस मामले से इस बता का अंदाजा लगाया जा सकता है की जब एक जेनरल स्टोर में शराब मिल सकती है तो आम जगहों पर कैसे नहीं बिक रही होगी।

बिहार राज्य के सारण जिला से संजीत कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दिन प्रतिदिन पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी से महगांई बढ़ती जा रही है। वैसे घरो में खासकर दिक्कत हो रही है जहा पर कमाने वाले एक और खाने वाले आठ है।बेरोजगार युवक आर्थिक तंगी के कारण किसी निजी फार्म ,दुकानों या फैक्ट्री में कार्य कर रहे है कई उपभोक्ताओ ने बताया गैस के दाम निश्चित रहती तो अच्छा रहता उन्होंने तयह भी बताया की गैस सब्सिडी की राशि की निकासी नहीं हो पाती है जिससे गरीब माध्यम वर्ग के परिवारों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।जिससे वे अगले माह फिर से 820 रुपये के जुगाड़ में लग जाते है। अगर सरकार पेट्रोल की कीमतों पर लगाम नहीं लगा पाएगी तो जनता आर्थिक परेशानियों से जूझती रहेगी।

बिहार राज्य के सारण जिला से अजय कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आये दिन पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी से महगांई बढ़ती जा रही है।जो लोगो की जेब भारी करती जा रही है।इससे जहा एक तरफ आम जनता त्रस्त है वहीं छोटे व्यपारी भी परेशान है। विभिन्न आने जाने वालों स्थानों का किराया बढ़ गया है किसी रूट पर 6 रुपये की बढ़ोतरी हुई है ती कही कही पर किराया में 35 रुपये तक की बढ़तरो हुई है।अत : लोग बढ़ते आवागमन किराये से आर्थिक रूप से परेशान होते दिख रहे है।लोगो का कहना है कि अगर सरकार जल्द ही इस पर काबू नहीं करेगी तो आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी में अस्थिरता रहेगी और जेब खर्च पर अलग से असर पड़ेगा।

बिहार राज्य के सारण जिला से अजय कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गर्मी के दिनों आगजनी की घटनाएं बहुत से लोगों को बेघर कर देती है। खासकर घास-फुस के घरो में जहां लकड़ी के चूल्हे जलते है।समय समय पर सरकार द्वारा आग की घटनाओ से बचने के लिए उपाय किया जाता है जिनको समाचार पत्रों में भी प्रकाशित किया जाता है पर लोग उनको नजर अंदाज करते है। गर्मी के दिनों में कभी जलते हुए चूल्हे का इस्तेमाल कर नहीं छोड़ना चाहिए वरन उसे पानी डालकर बुझा देना चाहिए। और जब राख फेंके तो अच्छी तरह देख चाहिए कि उसमे कोई चिंगारी तो नहीं बची हुई है।लोगो द्वारा सिगरेट पीने के बाद अकसर वैसे स्थानों पर फेंक दिया जाता है जहां से आग लगने की संभावना होती है। तो लोगो की लापरवाही का ही नतीजा है ये आगजनी की घटनाये।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.