रघुनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मुहल्ला में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को उसके परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। गिरफ्तार युवक रघुनाथपुर का राजू कुमार साह है। शराबी युवक के भाई शम्भु कुमार के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। दिये आवेदन में बताया है कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे उसका भाई राजू शराब के नशे में घर आया। घर आते ही हल्ला हंगामा करने लगा। हंगामा करने से रोका गया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। किसी की बात नही मान रहा था। उसकी हरकतों से अजीज होकर रघुनाथपुर ओपी थाना पुलिस को सूचना दी गई।