प्याज लदे ट्रक लूट कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,जेल भेजा तस्वीर कोटवा,:थाना क्षेत्र के राजापुर मठिया चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर प्याज लदे ट्रक लूट कांड मामले में फरार एक आरोपी को कोटवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मालूम हो कि गत 26 अगस्त 2022 को प्याज लदा ट्रक मध्य प्रदेश से समस्तीपुर जा रही थी। जब ट्रक उक्त घटना स्थल पर पहुंचा तभी भारत सरकार का बैनर लगाकर स्कार्पियो पर सवार पांच की संख्या में हथियार से लैस अपराधियो ने चालक और उपचालक को बंधक बना कर ट्रक लूट कांड को अंजाम दिया था। उक्त मामले में पुलिस ने छह लोगो को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज किया था। जिसमे तीन को पहले ही जेल में हैं। गिरफ्तार आरोपी पिपरा थानाक्षेत्र के मथुरापुर निवासी धर्मेंद्र राम बताया गया है। पूछे जाने पर सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है।
