2002_बिहार पुलिस की बाइक रैली,आम जन से पुलिस करेगी संवाद, पुलिस सप्ताह दिवस का आयोजन तस्वीर कल्याणपुर/पूर्वी चम्पारण कोटवा,:बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के आदेश के आलोक में सोमवार को थाना परिसर में जन-सहभागिता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली थाना के प्रत्येक गांव में जाकर जनता और पुलिस के बीच के संबंध को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जगह जगह आम लोगों से संवाद स्थापित किया। पुलिस सप्ताह दिवस 2023 की सोमवार से आगाज हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक यह जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली और पुलिस टोला,मोहल्ला से लेकर वार्ड तक जायेगी।इस रैली में शामिल पुलिसकर्मी आम लोगों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उससे निजात के सुझाव देंगे। पहले खुद और बाद में जरूरत पड़ी तो अपने सीनियर पुलिस अधिकारियों को अवगत कराएंगे।बता दें कि बिहार पुलिस सप्ताह दिवस सोमवार 20 फरवरी से 26 फरवरी तक मनाया जाएगा।इस अवसर पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि रैली मच्छरगावा,अदिया,कररिया आदि गाव में पहुची व लोगो से संवाद की गई।