रघुनाथपुर में पियक्कड़ को किया गिरफ्तार मोतिहारी। शहर से सटे रघुनाथपुर में शराब पीकर एक पान दुकानदार से झगड़ा कर रहे एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रघुनाथपुर का ही शत्रुघ्न बिहारी है। बताया जाता है कि रघुनाथपुर में स्थित रंजीत कुमार चौरसिया पान दुकानदार से उक्त व्यक्ति शराब पी कर हल्ला हंगामा व झगड़ा कर रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति झगड़ा कर रहा है। जिसे पुलिस ने सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। जहां चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की।