पूर्वी चंपारण में बीते साल 10 हिस्ट्रीशीटर को भेजा गया जेल मोतिहारी। बीते साल में दस हिस्ट्रीशीटर दबोचे गयेे है। सभी हिस्ट्रीशीटर हत्या, लूट, डकैती एवं रंगदारी आदि की घटनाओं में शामिल रहे हैं। मुख्यालय डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि दस बदमाश हिस्ट्रीशीटर बदमाशों में शामिल थे जिन्हें गिरफ्तारी कर विभिन्न तिथियों को न्यायिक हिरासत भेजे गये। पीपराकोठी थाना के मकड़ी महुआवा गांव का विवेक सिंह हत्या-02, डकैती-01, लुट- 02, शास्त्रत्त् अधिनियम-01, चोरी-02 के दो मामलो में पिछले दो वर्ष से फरार चल रहा था। कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के वैरिया गांव के अमन सिंह हत्या-05, डकैती-02, शास्त्रत्त् अधिनियम-03, रंगदारी-01, मादक पदार्थ की तस्करी-01 के मामलो मे पिछले दो वर्ष से फरार चल रहे थे।लखौरा धुमनगर के दिलीप यादव हत्या-02, डकैती-02, लुट- 04,शास्त्रत्त् अधिनियम-02, अपहरण-02 के मामलो में पिछले दो वर्ष से फरार चल रहे थे। कुंडवाचैनपुर के अजीत आनंद उर्फ बिट्टू हत्या-02, डकैती-02, लुट- 04, शास्त्रत्त् अधिनियम-04, मादक पदार्थ-01 के मामलो मे पिछले डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे थे। सिंगरहिया के केशव कुमार सिंह हत्या-02, डकैती-01, लुट- 02,रंगदारी 01, शास्त्रत्त् अधिनियम 03, मादक पदार्थ-01 के मामलो मे पिछले दो वर्ष से फरार चल रहे थे। कोटवा के रिपु पाण्डेय, पे० हत्या-02, लुट- 01,हत्या का प्रयास-01 शास्त्रत्त् अधिनियम-01 के मामलो मे पिछले छह महीना से फरार चल रहे थे।
