भले ही पुलिस प्रशासन लगातार शराब तस्करों के खिलाफ लगातार जमीन व आसमान से नजर रख रही है। परन्तु रघुनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र के मझरिया मन मे खुलेआम शराब भठ्ठिया चल रही है। जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर चुलाई शराब बंजरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में बिक्री की जा रही है। जो बंजरिया पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ है। मामले में एएसआई नागेंद्र कुमार ने बताया हम लगातार गश्त लगा रहे है। वही तस्करों के ऊपर नजर है। जैसे ही कोई संदिग्ध लगता है उसकी जांच की जाती है।