जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देश के आलोक में मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में चलाया जा रहा हैं विशेष जाँच एवम सघन छापामारी अभियान। ALTF एवं SSB के सहयोग से अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा हैं | जिसके तहत डुमरा, सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन, मेजरगंज, सोनबरसा, बैरगनिया, NH किनारे स्थित ढाबों, लाइन होटलों आदि में जाँच अभियान चलाया गया हैं | रुन्नीसैदपुर टोल प्लाजा, महिन्द्वारा, कोरलाहिया चेक पोस्ट, सीतामढ़ी शहर, कांटा चौक, लगमा, सोनबरसा आदि जगहों पर सघन वाहन जाँच चलाया गया हैं | विशेष छापामारी अभियान में कुल-10 व्यक्तियों ( एक महिला सहित तीन पीने वाले) को गिरफ्तार किया गया हैं साथ ही 752.00 ली0 देशी शराब 15.500 ली0 अवैध चुलाई शराब 400.00Kg किण्वित मिट्ठा का घोल जब्त किया गया हैं विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।