पुरनहिया। थाना क्षेत्र के बसंत पट्टी गांव वार्ड 05 के देवेंद्र महतो के छत निर्मित घर में बंधे हुए भैंस की मौत हो गई एवं भैंस का बच्चा घायल हो गया ।मालूम हो कि लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार को सुबह देवेंद्र महतो के पुराने छत निर्मित घर में बंधे हुए गर्भवती भैंस के ऊपर छत निर्मित घर अचानक गिर जाने से मौके पर भैंस की मौत हो गई है एवं भैंस का बच्चा एक घायल हो गया है। वही इस घटना के बारे में राजस्व कर्मचारी रामकृत महतो को सूचना दी गई मौके पर कर्मचारी पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लेते हुए गृह स्वामी को बताया कि घटना के बारे में एक आवेदन का प्रति कॉपी अंचलाधिकारी के पास सुपुर्द करें तत्पश्चात नुकसान का मुआवजा दी जाएगी ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
