पताही थाना क्षेत्र के पताही भकुरहिया पथ पुलिस ने शराब के नशे में धुत दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायि हिरासत में भेज दिया। थाना अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए दोनों शराबी थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी अनिल पटेल एवं सरैयागोपाल गांव निवासी सत्येंद्र महतो है। दोनों नशें में उत्पात्त मचा रहे थे।
