शिवहर DM ने लापरवाही बरतने के आरोप में उप समाहर्ता से मांगा स्पष्टीकरण वेतन पर लगाया रोक शिवहर जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की समीक्षा की गई इस दौरान जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में निर्देश दिया गया कि पेयजल निश्चय योजना अंतर्गत गुणवत्ता सुनिश्चित करें नल जल योजना की गंभीरता से जांच की जाए जहां भी अनियमितता पाई जाए वहां के संबंधित दोषी व्यक्ति को चिन्हित करते हुए उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी बैठक के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में वरीय उप समाहर्ता के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगाया गया है