बिहार राज्य के जिला जमुई से बुलबुल कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकित कुमार से हुई। अंकित कुमार यह बताना चाहते है कि शिक्षा में भेद - भाव बहुत होता है। लड़को को पढ़ने की छूट ज्यादा दिया जाता है जबकि लड़कियों को कम छूट दिया जाता है। शिक्षा में दोनों को समान अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है , इसमें और सुधार की जरूरत है। स्कूलों में अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए, सिर्फ लड़कों को ही जमीन पर अधिकार दिया जाता है। महिला भी परिवार चलाती है।