बिहार राज्य के जिला जमुई से बुलबुल कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नागमणि से हुई। नागमणि यह बताना चाहते है कि समाज में लोग लड़कियों को शिक्षा नहीं देना चाहते है। आज लड़का और लड़की में कोई अंतर नहीं है। दोनों समान तरह के काम कर रहे है। सरकारी स्कूल में गरीब बच्चे पढ़ने जाते है जबकि प्राइवेट स्कूल में बड़े लोगों के बच्चे पढ़ने जाते है। इसीलिए उन्हें लगता है कि शिक्षा के क्षेत्र में भेद - भाव होता है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हो रहा है। सरकार नई शिक्षा निति को भी लायी है , जिसे पारित करना है। जब शिक्षा ही नहीं है तो लोग अधिकार के बारे में नहीं जान पाएंगे। लोग शिक्षित होने पर जमीन सम्बन्धी सभी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।