बिहार राज्य के जमुई जिला के बारहट प्रखंड से संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता ब्रह्मदेव मंडल से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को शिक्षित कर महिलाओं को विकसित किया जा सकता है। महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिले इसके लिए कानून तो बना ही हुआ है। और महिलाओं को उनका अधिकार धीरे धीरे मिल भी रहा है। आज के समय में महिलाओं के नाम से संपत्ति भी खरीदा जा रहा है