बिहार राज्य के जमुई जिला के बरहट प्रखंड के कोटना पंचायत से मोबाइल वाणी के संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता श्री रामचन्द्र सिंह जी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को शिक्षित कर महिलाओं को विकसित किया जा सकता है। भारतीय संस्कृति भी महिलाओं को सम्मान देता है। महिलाओं के प्रति भेदभाव को दूर करने के लिए उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है और शिक्षित भी करने की जरूरत है।