सिकन्दरा प्रखंड भूल्लो पंचायत के धनिमातरी गांव में परिवार विकास/चाइल्ड फण्ड इन्टरनेशनल के तत्वावधान में बाल विवाह और बाल मजदूरी रोकथाम एवं उसमें कमी लाने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। समन्वयक अभिषेक कुमार ने बताया कि बाल विवाह और बाल मजदूरी बच्चों के लिए अभिशाप है। यह कानूनी अपराध भी है। बच्चों के सुरक्षा हेतु सरकार की ओर से बहुत से कानून बनाए गए हैं।आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। बच्चों के भविष्य को सजाना संवारना माता पिता के अलावे समुदाय के जागरूक लोग एवं शिक्षक की भूमिका अहम है।बाल विवाह से जच्चा-बच्चा दोनों को जान का खतरा बना रहता है। क्योंकि कम उम्र में शरीर पूर्णरूपेण तैयार नहीं रहता है मां बनने के लायक। बाल मजदूरी से भी बच्चों का विकास रुक जाता है ‌।शरीर कमजोर हो जाता है असमय पारिवारिक बोझ लद जाता है। जिसे वह सहन नहीं कर पाता है।बाल विवाह और बाल मजदूरी से बच्चों पर पड़ने वाला प्रभाव की विस्तृत जानकारी के साथ रैली पूरे गांव का भ्रमण कर स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।