रामनवमी व चैती दुर्गा पुजा को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित। अलीगंज। रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को चंद्रदीप थाना परिसर मे थानाधयक्ष अब्दुल हलीम की अध्यक्षता मे शान्ति समिति की बैठक आयोजित किया गया।बैठक को संबोधित पुलिस निरीक्षक श्री कांत कुमार ने कहा कि रामनवमी व चैती दुर्गा पुजा आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि रामनवमी मे जुलूस मे डीजे का प्रयोग नही करे तथा शान्ति पूर्ण वातावरण मे रामनवमी व दुर्गा पुजा करे।उन्होने बताया कि पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार लाईसेंस धारी ही रामनवमी मे अपने पूजा स्थल पर जिला प्रशासन के गाईड लाईन का पालन करते हुए पुजा पाठ करेगे। थानाधयक्ष अब्दुल हलीम ने पुजा समितियो व स्थानीय जनप्रतिनिधियो तथा बुद्धिजीवी व समाजसेवियो को संबोधित करते हुए आपसी समन्वय स्थापित कर शान्ति पूर्ण वातावरण त्योहार मनाने की अपील किया। उन्होने कहा कि जगहो चिन्हित है जहा पुलिस प्रशासन सादे लिवास मे क्षेत्र मे गश्त करते रहेगी।और आसामाजिक तत्वो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होने कहा कि रामनवमी व दुर्गा मेला के दौरान पुलिस गश्त तेज रहेगी। उन्होने कहा कि पुजा मे अगर कोई खलल डालने की कोशिश किया गया।उसे चिन्हित कर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।बैठक मे पुजा समिति व प्रबुद्धजनो ने भी अपने -अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर राणा रामनरेश सिंह,रामाकांत सिंह,मो नौशाद,मो शमीम,मुखिया दिलीप रावत,मुखिया प्रतिनिधि मो शमशाद,मो मंगरू मिया,मुखिया देवनंदन यादव,सरपंच राजेश मालाकार ,अनुज कुमार के अलावे कई गणमान्य लोग व प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवी,जनप्रतिनिधि तथा समाजसेवी उपस्थित थे।