गांव शिव दर्शन पर सराफे की दुकान पर रखा माल जेवर गिरवी छुटाने गया युवक से दुकानदार कर रहा है टालमटोल
गांव शिव दर्शन पर सराफे की दुकान पर रखा माल जेवर गिरवी छुटाने युवक से दुकानदार कर रहा है टालमटोल
उत्तर प्रदेश के राज्य सहजहांपुर ज़िला के नगर जलालाबाद के सरैयां मोड़ से संबंधित एक घटना है यहाँ एक युवक को पिट कर बुरीतरह घायल कर दिया गया पुलिस के पास रिपोर्ट लिखाने जाने पर भी कोई ठोस करवाई नहीं हुई
महिलाओं की सरकार से मांग
पत्नी पर शक करता था इसलिए मार डाला,पुलिस को सूचना दी कि घर मे पड़ी है डकैती।
थाना रोजा क्षेत्र के अंतर्गत सिसौआ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत
जन प्रतिनिधि व विभाग की लापरवाही के चलते,जलभराव की समस्या से फैले संक्रमण से जूझ रहे दर्जनों परिवार खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव तिकुनिया बुझिया स्थित एक गली में दर्जनों परिवार जलभराव की स्थिति से जूझ रहे हैं भद्दी राजनीति के तहत कुछ लोगों ने सड़क के किनारे बनीं नाली को पटवा दिया है। जिसके कारण घरों का गंदा पानी दरवाजों के सामने सड़क पर भरा हुआ है जिससे कुछ परिवार संक्रमण भी झेल रहे हैं । जलभराव वाली गली में रहने वाले एडवोकेट रामेंद्र कुमार मिश्रा, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, रणजीत सिंह, मोहम्मद शाहिद ,अजीत सिंह, संदीप, रामकृष्ण सहित दर्जनों लोगों ने तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देते हुए अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया तथा बंद नालियों को खुलवाने जलनिकास की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। पीड़ितों द्वारा यह शिकायत पहली बार ही नहीं की गई है अपितु महीनों से पीड़ित खण्ड विकास खुटार के संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से जल निकास की व्यवस्था कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ स्थिति जस की तस बनी हुई है।। #मोबाइल_वाणी #खुटार_की_खबरें #अभिषेक_प्रताप_सिंह
**लाखों रुपए खर्च फिर भी विकास की राह ताक रहे ग्रामीण,...* खुटार शाहजहांपुर। एक तरफ योगी सरकार विकास के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर रही है। लेकिन जिम्मेदारों की मनमानी के चलते जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। खुटार विकास खंड की कई ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विकास कार्यों को आज भी तरस रहे हैं। जहां पर लोगो का कहना है। कि ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा अपनी मनमानी दिखाते हुए कार्य कराएं गए हैं। और जहां पर कार्य की जरूरत है वह पर नहीं कराएं गए,ऐसा ही एक मामला खुटार विकासखंड के गांव महोलिया वीरान से आया है। जहां के ग्रामीण आज भी विकास कार्यों के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण आज भी कच्चे रास्ते,गलियों में बहता पानी , गांव में गंदगी के लगें ढ़ेर,साथ ही पन्नी तान कर अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ गुजर बसर कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों को अवगत भी कराया जा चुका है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण आज भी मदद की गुहार लगा रहे हैं।। शाहजहांपुर जिले के थाना क्षेत्र खुटार से अभिषेक प्रताप सिंह सूर्यवंशी की ग्राउंड रिपोर्ट अधिक जानकारी हेतु Download करें मोबाइल वाणी App.
उत्तर प्रदेश राज्य के सहजहाँपुर ज़िला के खुटार प्रखंड के सिल्वा गावँ में पानी पाईप
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज जनपद शाहजहांपुर को पाँच वैन प्राप्त हुईं जिन्हें आदरणीय जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री श्याम बहादुर सिंह, उप निदेशक कृषि श्री धीरेंद्र सिंह, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र शाहजहांपुर मयंक भदौरिया व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों व स्थानियजन की उपस्थिति में कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
