सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक जिला अधिकारी की मौजूदगी में विकास भवन सभागार में हुई संपन्न

गांव उस्मानपुर टिसुई मे भट्टे पर तंगा बुग्गी लगाने को एडवांस में दिए रुपए ना काम किया ना दिए पैसे वापस

थाना मदनापुर गांव कुनिया जमालपुर मे लडकी को ससुराल वालों ने मारपीट करके घर से निकला पिता ने लगाया आरोप

रोजा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सिसौआ में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर मौके पर एसपी अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी ने मौके पर जाकर मृतक के परिजन से पूछताछ की।

जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

शाहजहांपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नारकोटिक्स विभाग की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न

आज प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा सीमा राठौर ने जलालाबाद में जिला कार्यसमिति और मंडलअध्यक्ष बहनों की वोटर चेतना अभियान के उपलक्ष में विस्तृत बैठक ली एवं प्रवास किया तत्पश्चात पुरुषोत्तम कन्या इंटर कॉलेज में फॉर्म नंबर 6 भरवा कर वोट बनाने का कार्य किया सभी बच्चों को जागरूक किया बाबा परशुराम तीर्थ स्थल जलालाबाद का सभी बहनों ने दर्शन किया प्रवास में जलालाबाद ब्लाक प्रमुख श्रीमती लता सिंह जिला सयोंजक रचना गुप्ता जिला मंत्री महिला मोर्चा कमलेश सक्सेना जिला मंत्री चंद्रकांता त्रिवेदी जलालाबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वंदना शुक्ला ,कलान मंडल अध्यक्ष मंजू सिंह जैतीपुर मंडल अध्यक्ष माला सिंह तिलहर नगर अध्यक्ष गायत्री श्रीवास्तव ग्रामीण मंडल महामंत्री अलका गुप्ता,सभी मंडलों और हमारी नगर टीम की बहने उपस्थित रहीं कुसुम शर्मा नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा जलालाबाद।।

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के ग्राम बाड़ी के जंगल में 11000 केवी की विद्युत लाइन का तार किसी तरह टूट कर खेत में गिर गया। जिससे खेत में घास काट रही महिला कांति देवी पत्नी राम प्रकाश निवासी ग्राम बाड़ी थाना रामचंद्र मिशन जनपद शाहजहांपुर उम्र करीब 45 वर्ष को करंट लगने से उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विद्युत सप्लाई बंद करने व मेंटेनेंस हेतु एसडीओ हाइडल को अवगत करा दिया गया है।

जनपद शाहजहांपुर के आबकारी निरीक्षक सदर सौरभ कुमार यादव ने टीम के साथ शराब की दुकानों का वाचन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्यूआर कोड स्कैन कर भौतिक सत्यापन किया। सभी सेल्समैन को ओवर रेट बिक्री करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बाद डब्बो पर चेकिंग की। उन्होंने ढाबा संचालकों को चेताया कि बिना लाइसेंस के शराब का सेवन न कराया जाए।