बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रीना देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि हम महिला भी पुरुषों के साथ बराबरी में खेत में काम करते हैं। लेकिन हमें जमीन पर हक़ नहीं मिलता है। जमीन पर हक़ मिलेगा तो रोजगार कर अपने बच्चों का भविष्य बना सकते हैं

Transcript Unavailable.

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे समूह व बैंक ,माइक्रो फाइनेंस समूह से लोन लेने से जुड़ी जानकारी..

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बताया कि महिलाओं को शिक्षा,स्वास्थ्य और आर्थिक स्तर तक पहुंच बनाने के लिए गांव विकसित होना चाहिए। गाँवों में हर सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि सभी ग्रामीण लोग इसका लाभ उठा सकें और खुशहाल जीवन जी सकें। इसके लिए सभी ग्रामीणों को जागरूक होना होगा। गांव में शिक्षा के लिए विद्यालय होना जरुरी है,स्वास्थ्य के लिए अस्पताल होना जरुरी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने रूपा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है। महिला शिक्षित होगी तो वो अपने परिवार और आस - पास के लोगों को भी शिक्षित करती हैं। शिक्षित महिला ही आत्मनिर्भर बन पाती हैं। इसलिए महिला का शिक्षित होना जरुरी है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने रूपा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों को शिक्षित कर उनका बेहतर भविष्य बना पायेंगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने शारदा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार नहीं मिलने के कारण अगर वो खेत में काम करती भी हैं, तो उन्हें कोई पैसे अधिकार नहीं मिल पाता है। जिसके कारण महिला आज भी पिछड़ी हुई हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से शारदा कुमारी से बात कर रही है। ये कहती है कि महिलाओं को जमीन में हक़ मिलना चाहिए। ऐसा होने से वो बच्चों को अच्छे से पढ़ा पाएगी ,खेती बाड़ी करेंगी

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहती है कि महिलाओं को जमीन पर हक़ मिलना चाहिए जिससे वह खेती कर सकेगी और अपने बच्चों को पढ़ा -लिखा सकेगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला हरदोई से मुकेश , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि महिलाओं को जमीनी हक़ मिलना चाहिए। ज्यादातर काम महिलाओं को ही करना पड़ता है जैसे खाना बनाना आदि।