बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने रूबी कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। खेती बाड़ी कर के पैसों का स्रोत बनेगा जिससे वो बच्चे को अच्छी शिक्षा दे कर अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सविता कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं की पहुँच शिक्षा तक पहुँचाने के लिए समाज के लोगों को जागरूक होना होगा। क्योंकि शिक्षित महिला आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने राहुल कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने शिक्षा को अनिवार्य किया है। सरकार ने ऐसे कई कानून बनाये हैं। जिससे महिलाओं को उनके अधिकार आसानी से मिल सकते हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी देवी ने बताया कि महिलाओं को जीवन को अच्छा बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। महिलाओं का जीवन तब बेहतर होगा जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी।ग्रामीण महिलाओं के ऊपर कई तरह के प्रतिबन्ध लगाए जाते हैं। उनको घर के कामों तक ही सीमित रखा जाता है। महिलाओं को जमीन में पूरा अधिकार दे कर उनको काबिल बनाना चाहिए और उनको समझना चाहिए । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी देवी ने बताया कि आज की महिलाएं मॉर्डन युग में जी रही हैं,मगर कई महिलाओं का जीवन आज भी संघर्षों से भरा हुआ है।आज की महिला पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलकर काम कर रही हैं। लेकिन यह मनोवृति केवल शहरों में ही देखने को मिलती है गांव में नही । गांव की महिला कुछ करने की इच्छा रखती है तो उसे कोई नही समझ पाता है। गांव की महिलाएं पिछड़ी ही रह जाती हैं और इस कारण गांव का विकास नही हो पाता है
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बताया कि हर चीज में महिलाओं को पुरुष के बराबर हक़ मिलना चाहिए। जैसे-जमीन,घर,सम्पत्ति,इत्यादि।महिला पुरुषों के बराबर मेहनत और काम करती है। फिर भी उसे हक़ से वंचित रखा जाता है। समाज को महिलाओं के बारे में सोचना होगा और उसे भूमि अधिकार दिलाना होगा। साथ ही भूमि हक़ के लिए महिलाओं को जागरूक करना होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पौधशाला के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
दोस्तों, क्या आपको भी लगता है कि महिलाओं को उनके अधिकार दिए जाने चाहिए, घर परिवार के आर्थिक मसलों पर उन्हें शामिल किया जाना चाहिए, जो पुरुष अपना तनख्वाह और खेती की कमाई अपनी पत्नियों को सौंप देते हैं और इसको सशक्तिकरण मानते हैं वह क्यों महिलाओं को संपत्ति का आधा हिस्सा उन्हें देकर कहें कि परिवार को चलाने बच्चों का पढ़ाने और आगे बढ़ने में मदद करने के लिए आवश्यक निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। *-----महिलाओं के गरीबी के चक्र को तोड़ने में आर्थिक अवसरों और सामाजिक सुरक्षा उपायों तक पहुंच कैसे बढ़ाई जा सकती है? *-----महिलाओं के लिए रोजगार के अवसरों को कैसे बढ़ाया जा सकता है? *-----महिलाओं के जीवन में गरीबी पर काबू पाया जा सके, इसमें सरकार, व्यवसाय और नागरिक समाज की क्या भूमिका है?
माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए बच्चों के इशारों को समझना बहुत ज़रूरी है। कार्यक्रम सुनिए और बताइए,आप अपने छोटे बच्चे के इशारों से उसकी ज़रूरत को कैसे समझते हैं?
