बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलायें पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है। अब महिला किसी भी क्षेत्र में पिछड़ी नहीं है। सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन समाज के कुछ लोग महिला को आगे बढ़ते हुए नहीं देख पाते हैं। लेकिन हमें महिलाओं को आगे लाने के लिए हर प्रयास करने चाहिए। हमारे देश का भी विकास हो सके।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने जानकारी दी कि महिला तब ही आगे बढ़ कर सफलता प्राप्त कर सकती है, जब वो शिक्षित होंगी। शिक्षित महिला हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की क्षमता रखती है। शिक्षा एक ऐसा आधार है, जो महिला को ना केवल आत्मनिर्भर बनायेगा बल्कि उन्हें आत्मबल भी मिलेगा। इससे महिलायें अपने अधिकारों के लिए भी आवाज उठाने में पीछे नहीं रहेगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार कई योजना चला रही है। जिसकी सहायता से महिलायें अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती हैं। सरकार के द्वारा व्यवसाय लोन सिलाई मशीन,पेंशन आदि की व्यवस्था की गई है। जिससे महिलाओं को आर्थिक मदद मिलती है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के पास बहुत सारे रोजगार के अवसर मौजूद हैं। जिन्हें अपना कर महिला अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकती है। महिलायें ब्युटिशियन कोर्स कर पार्लर खोल सकती हैं। सिलाई या फिर कोई दुकान भी कर सकती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी देवी ने सुमित्रा देवी से साक्षात्कार लिया।सुमित्रा देवी ने बताया कि जब महिलाएं व्यापार करेंगी,तभी गरीबी दूर होगा एवं महिला आत्मनिर्भर बनेगी ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी देवी ने सुमित्रा देवी से साक्षात्कार लिया।सुमित्रा देवी ने बताया कि महिलाओं को रोजगार का अवसर तभी मिलेगा जब उनको जमीन में उनको पूरा हक़ मिलेगा और अपनी इच्छा से वो खेती एवं व्यापार कर पाएंगी। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दुर्गा कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की महिलाएं रोजगार से जुड़ेंगी तब ही उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो इंडिया पोस्ट सर्कल द्वारा निकाली गयी शाखा पोस्टमास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर के 44228 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं पास किया हो।इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन शुल्क अन्य उम्मीदवारों के लिए 100 रूपए और एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला/ट्रांसवुमेन उम्मीदवारों के लिए बिल्कुल निः शुल्क रखा गया है। इन पदों पर शाखा पोस्टमास्टर के पदों पर 12,000-रु.29,380 और सहायक शाखा पोस्टमास्टर के पदों पर 10,000-रु.24,470/रूपए दिया जाएगा । अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है indiapostgdsonline.gov.in/ .उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन के आधार पर होगा।। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 08-08-2024 है।तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने उर्मिला से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार गरीबों के लिए राशन की व्यवस्था और आयुष्मान कार्ड जैसी कई योजना संचालित कर रखी है। जिससे गरीबी को दूर किया जा सकता है।