Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने पूजा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बेटियों को भी बेटों के बराबर ही संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। यह आने वाली पीढ़ी की सक्षमता के लिए जरुरी है। इसके साथ ही इससे महिलायें आत्मनिर्भर बन सकेगी। जिससे उनके बच्चों का भरण-पोषण और शिक्षा अच्छे से हो पायेगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सुषमा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि गरीबी से बाहर निकलने के लिए जरुरी है की महिलायें आत्मनिर्भर हो। अगर भूमि पर पूरा अधिकार मिल जाये, तो खेत में काम कर अपने जीवन में सुधर करेंगे। अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार जरूर देंगे
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे औपचारिक और अनौपचारिक तरीकों से लोन लेने के विषय में श्रोताओं की राय
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बताया कि महिलाओं को मजबूत बनाने एवं उनके लिए अवसरों को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।इसके लिए बेहतर कौशल शिक्षा की आवश्यकता है। महिलाओं को खुद को कमजोर नही समझना चाहिए तथा ऐसी नीतियों को बढ़ावा देना चाहिए जो कार्यस्थल पर महिलाओं को भेदभाव से बचाए।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बताया कि समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए बाल संरक्षण करना चाहिए और बाल विवाह को समाप्त करना चाहिए। गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने में महिलाओं को भी सहायता करना चाहिए। समाज में लड़का-लड़की को शिक्षित करना चाहिए तथा विभिन्न प्रकार की सकारात्मक गतिविधियां सिखाना चाहिए,ताकि समाज में सुधार आएगा और महिलाएं आगे बढ़ेंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी देवी ने कोमल कुमारी से साक्षात्कार लिया। कोमल कुमारी ने बताया कि गरीबी के चक्र को तोड़ने के लिए भारत सरकार बहुत से कदम उठा रही है। महिलाएं स्वयं सहायता समूह के जरिए व्यवसाय कर रही है और पैसा इकठ्ठा कर रही है। इन पैसों को वो व्यापार तथा खेती करने,बच्चों को पढ़ाने,इत्यादि में लगाती है।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी देवी ने कोमल कुमारी से साक्षात्कार लिया। कोमल कुमारी ने बताया कि महिलाओं को गरीबी से दूर रखने के लिए बेहतर शिक्षा देना चाहिए। वो शिक्षित होंगी तो अच्छी नौकरी कर पाएंगी या कोई व्यापार कर पाएंगी। पैसा कमा कर वो जीवन में आगे बढ़ेंगी ,आत्मनिर्भर बनेंगी और सुरक्षित रहेंगी ।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी देवी ने रौशन कुमार से साक्षात्कार लिया। रौशन कुमार ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए पूंजी इकठ्ठा कर के बिजनेस करना चाहिए। आत्मनिर्भर रहना चाहिए और पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिला कर चलना चाहिए
