बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सुनैना देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सोनी कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो घर का भी काम करती हैं और खेती का भी काम करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा की महिला को भूमि पर अधिकार मिलना जरुरी है। क्योंकि वो पुरुषों के साथ मिल कर बराबरी में काम करती हैं। महिला को अधिकार मिलेगा तो वो खेती करेंगी और आत्मनिर्भर बनेगी। इसलिए मैं अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार जरूर दूंगी

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने ख़ातिजा खातुन से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती या रोजगार कर अपने बच्चों का भरण - पोषण सही से कर सकती हैं। अपने बच्चों को शिक्षित कर उनका भविष्य सुरक्षित कर पायेंगी।

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहती है कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। महिला को अधिकार देने से वह कुछ काम कर सकती है अपने बच्चों को पढ़ा - लिखा सकती है।

लोग कहते हैं की इतनी दोस्ती मत करो, के दोस्त दिल पर सवार हो जाए, में कहता हूं दोस्ती इतनी करो के, दुश्मन को भी तुम से प्यार हो जाए….! साथियों दोस्ती जीवन के सबसे अनमोल बंधनों में से एक है. यह रिश्ता खून का न होते हुए भी बढ़-चढ़कर साथ निभाता है. दुनिया में यह इकलौता ऐसा रिश्ता है जो बच्चा मां की पेट से बाहर आने के बाद बनाता हैं। इसके अलावा लगभग सभी रिश्ते पहले से ही तैयार होते है। एक अच्छा दोस्त मिलना भी किसी आशीर्वाद से कम नहीं होता है।वैसे तो दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं है. फिर भी इस दिन को और खास बनाने के लिए हर साल अगस्त महीने के पहले इतवार को फ्रेंडशिप-डे मनाया जाता है. फ्रेंडशिप-डे मनाने के पीछे की खास वजह ‘दोस्ती के महत्व का समझना’ है. चूंकि यह खास दिन दोस्ती को समर्पित है. इस दिन हर कोई अपने खास दोस्त के साथ एंजॉय करता है. साथियों... आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की और से फ्रेंडशिप-डे की हार्दिक शुभकामनाएं .

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा सिंचाई के साथ घुलनशील उर्वरक देने से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

क्या आप जानते है कि गुस्से से नहीं बल्कि शांत रहकर ही हम बच्चे का व्यवहार सही रख सकते है। धैर्य से काम लेंगे तो हमारे साथ बच्चों का रिश्ता मीठा होता चला जाएगा। कार्यक्रम सुनिए और अपने नन्हे-मुन्नों के अनुभवों को रिकॉर्ड कीजिये, फ़ोन में नंबर 3 दबाकर।

भूमि का मालिकाना हक़ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहायता करता है। वे खेती कर सकती हैं, फसल उगा सकती हैं और बेच सकती हैं, या जमीन को पट्टे पर देकर आय प्राप्त कर सकती हैं। इससे उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने और वित्तीय सुरक्षा हासिल करने में मदद मिलती है।भूमि पर अधिकार होने से महिलाओं को अपने जीवन और भविष्य के फैसले लेने की शक्ति मिलती है। वे यह तय कर सकती हैं कि जमीन का इस्तेमाल कैसे किया जाए, क्या फसल उगाई जाए और आय का कैसे प्रबंधन किया जाए। इससे उनका सामाजिक दायरा बढ़ता है और परिवार में उनकी स्थिति मजबूत होती है। तो दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के लिए, जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक रीति-रिवाजों में बदलाव लाने के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं? *----- लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने में पुरुषों और लड़कों की भूमिका क्या होनी चाहिए ? *----- महिलाओं के लिए सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने में मीडिया और नागरिक समाज क्या भूमिका आप देखते हैं?

Transcript Unavailable.