सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो इंडिया पोस्ट सर्कल द्वारा निकाली गयी शाखा पोस्टमास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर के 44228 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं पास किया हो।इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन शुल्क अन्य उम्मीदवारों के लिए 100 रूपए और एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला/ट्रांसवुमेन उम्मीदवारों के लिए बिल्कुल निः शुल्क रखा गया है। इन पदों पर शाखा पोस्टमास्टर के पदों पर 12,000-रु.29,380 और सहायक शाखा पोस्टमास्टर के पदों पर 10,000-रु.24,470/रूपए दिया जाएगा । अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है indiapostgdsonline.gov.in/ .उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन के आधार पर होगा।। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 08-08-2024 है।तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने उर्मिला से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार गरीबों के लिए राशन की व्यवस्था और आयुष्मान कार्ड जैसी कई योजना संचालित कर रखी है। जिससे गरीबी को दूर किया जा सकता है।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने एक महिला से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिला अगर कोई व्यवसाय या कार्य करती है, तो वो आर्थिक रूप से मजबूत होगी। जिसके बाद वो अपने बच्चों को शिक्षित कर पाएगी। इससे आने वाली पीढ़ी गरीबी के चक्र को तोड़ कर आगे बढ़ सकती है
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मानमति से हुई। मानमति यह बताना चाहती है कि उनका बेटा को गैस का बिमारी है जिसके कारण वह नहीं कमाता है। इसीलिए वह चाहती है कि उनके बेटा को एक दूकान खोल के दिया जाए जिससे उनका गरीबी दूर हो सके।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने मानमती से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती बाड़ी कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नेहा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार बहुत मदद कर रही है। कई योजनाओं के तहत महिलाओं को सिलाई मशीन और पशुपालन के लिए सहायता की जा रही है। जिससे महिला काम कर अपना और अपने बच्चों का भविष्य बना सके
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नेहा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं की स्थिति में सुधार और उन्हें गरीबी के चक्र से बाहर लाने के लिए सबसे पहले बाल विवाह पर रोक लगाना चाहिए। इसके साथ ही सरकार अभी कई योजना महिलाओं के उत्थान के लिए चला रही है। इन योजना के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए। इन सभी तरीकों से महिलायें गरीबी के चक्र से बाहर आ सकती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बेबी कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार के द्वारा व्यवसाय लोन, सिलाई मशीन,मनरेगा योजना आदि की व्यवस्था की गई है। जिससे महिलाओं को रोजगार और व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद मिलती है। शिक्षित महिलाओं के लिए सरकार की ओर से रोजगार के कई अवसर निकाले जाते हैं। जिसमें आवेदन कर महिलायें रोजगार प्राप्त कर सकती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बेबी कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू कर खुद को आगे बढ़ाना चाहिए। महिलायें आप किसी से कम नहीं है। महिला अब किसी भी चीज के लिए किसी पर निर्भर नहीं हैं। इसलिए उन्हें खुद के लिए आगे बढ़ना चाहिए
