बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी ने एक महिला से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मिडिया के द्वारा सकारात्मक खबरें सोशल मिडिया पर देख कर हम जागरूक होते हैं। इसके साथ ही कई बार मिडिया हमारी समस्याओं को उजागर कर पूरे देश के सामने लाती है। इससे भी हमारी समस्या का हल होता है। मिडिया की सहायता से हम जागरूक रहते हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी ने तनीषा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि आज महिलायें पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही है। एक समय था जब महिला घूँघट में ही रहती थी। लेकिन अब समय बदल गया है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी ने अनीता देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। महिला के पास पैसे कमाने का कोई जरिया होगा तब ही वो अपने परिवार का विकास कर पायेगी। सरकार को भी महिलाओं के विकास के लिए प्रयास करना चाहिए। सरकार की सहायता से महिलायें आत्मनिर्भर बन पायेगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने कंचन देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं हैं। दोनों को एक समान ही शिक्षा और संपत्ति पर अधिकार देंगे

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने ढिलौती देवी से बातचीत की ,जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि महिला के विकास और भविष्य की सुरक्षा के लिए ये जरुरी है। महिलाओं को जमीन पर हक मिलेगा तो वो आसानी से अपना और अपने बच्चों का भविष्य बना सकेगी। बेटा और बेटी दोनों को समान अधिकार है भूमि पर

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने शीतल कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार नहीं मिलने का मुख्य कारण है की पुरुष महिलाओं को कमजोर समझते हैं। पुरुषों की मानसिकता होती है की जो कार्य वो कर सकते हैं, महिला उन कार्यों को नहीं कर सकती है। लेकिन यह गलत सोच है। आज की महिला किसी क्षेत्र में पिछड़ी नहीं है। हर क्षेत्र में महिला आगे बढ़ रही हैं और बेहतर कार्य कर रही हैं।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने नीरज कुमार से बातचीत की, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनके घर में लड़का और लड़की में कोई भेद भाव नहीं किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की लड़कियों के बेहतर भविष्य और आत्मसम्मान के लिए जरुरी है की हर परिवार अपनी बेटियों को जमीन पर अधिकार दें। जिससे की वो भविष्य में आत्मनिर्भर बन सके

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने शीतल कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं है। इसलिए समाज और परिवार को भी दोनों में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही दोनों को समान ही अधिकार और अवसर दिए जाने चाहिए। महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं भी खेती कर आत्मनिर्भर होंगी।

दोस्तों, मोबाइलवाणी के अभियान क्योंकि जिंदगी जरूरी है में इस बार हम इसी मसले पर बात कर रहे हैं, जहां आपका अनुभव और राय दोनों बहुत जरूरी हैं. इसलिए हमें बताएं कि आपके क्षेत्र में बच्चों को साफ पानी किस तरह से उपलब्ध हो रहा है? क्या इसमें पंचायत, आंगनबाडी केन्द्र आदि मदद कर रहे हैं?आप अपने परिवार में बच्चों को साफ पानी कैसे उपलब्ध करवाते हैं? अगर गर्मियों में बच्चों को दूषित पानी के कारण पेचिस, दस्त, उल्टी और पेट संबंधी बीमारियां होती हैं, तो ऐसे में आप क्या करते हैं? क्या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से बच्चों का इलाज संभव है या फिर इलाज के लिए दूसरे शहर जाना पड रहा है? जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं, क्या उन्हें वहां पीने का साफ पानी मिल रहा है? अगर नहीं तो वे कैसे पानी का इंतजाम करते हैं?