"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पौधों में आयरन की कमी और अधिकता के लक्षण के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

गर्मी की लहर के दौरान बाहर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा पर आधारित कार्यक्रम। यह कहानी एक परिवार के माध्यम से लू से होने वाले खतरों, चिकित्सा सलाह और सुरक्षा उपायों को दर्शाती है, साथ ही श्रोताओं को जागरूक करने का प्रयास करती है। आपकी राय में इस भीषण गर्मी में किस तरह से बाहर काम करने वाले लोग अपना ध्यान रख सकते हैं? हम किस तरह से इन लोगों की मदद कर सकते हैं?

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बेबी देवी से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो दिन भर खेत में काम करती हैं, इसके बाद भी उन्हें भूमि पर कोई अधिकार नहीं मिला है। जिसके कारण परिवार और समाज में उनकी कोई सम्मान नहीं है। ऐसा अधिकतर महिलाओं के साथ है, क्योंकि महिलायें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक ही नहीं है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रूबी दीदी से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भी पुरुषों के समान ही भूमि अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि महिलायें पुरुषों से अधिक मेहनत और लग्न से अपने जमीन पर कार्य करती हैं

महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक स्वतंत्रता के लिए ऐसा क्या किया जा सकता है कि जिससे कि उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सके, और एक स्वतंत्र नागरिक के तौर पर माना जा सके बनिस्बत इसके कि वह किसी की बेटी या किसी की पत्नी है? जबकि संविधान महिला और पुरुष में भेद किये बिना सबको समान मानता है, इसका जवाब है, भूमि अधिकार और संपत्ती पर हक। दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं ? *----- "* इतिहास से लेकर वर्तमान तक महिलाओं की सशक्त भूमिका रही है, उसके बाद भी अभी तक उन्हें विकास की मुख्यधारा में नहीं लाया जा सका है, आपको इसके पीछे क्या कारण लगते है ? * महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने के लिए किस तरह के सुधारों की आवश्यकता है? "

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे सरकारी बीमा योजना से जुड़ी जानकारी

इस भीषण गर्मी की चपेट में आने से बचना है, तो मौसम विभाग या सरकार द्वारा दी जाने वाली जानकारी और चेतावनी को गभीरता से समझना है और उन बातों का पालन करना है. सावधानी और सतर्कता, इन दोनों बातों का हमें ध्यान रखना है |इस भीषण गर्मी से जुड़ी चेतावनी आपको कहाँ से मिलती है ? चेतावनी सुनने या देखने के बाद आप क्या कदम उठाते है ? आप या आपके आसपास लोग इस भीषण गर्मी से बचने के लिए क्या करते है ?

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से कोमल ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाएं समृद्धि और उत्थान के महत्वपुर्ण अंग है। उनका सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक योगदान समृद्धि में मदद करता है और समाज को उनके सकारत्मक भूमि से लाभ होता है। परिवार संरचना में महिलाएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महिलाओं को जमीनी अधिकार होना आवश्यक है क्योंकि आगे चल कर परिस्थिति अनुसार जमीन का इस्तेमाल कर सकते

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से कोमल ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं को भूमि अधिकार दिलाने के लिए उन्हें सशक्त बनाना चाहिए। 2 अगस्त 2023 को महिलाओं के भूमि अधिकारों पर काम किया जाने लगा। समाज सेवी संस्थाओं को उनके मानव अधिकार और सम्मान देनी चाहिए। उन्हें पूरी आज़ादी मिलनी चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बताया कि पिता या पति के जीवित रहते ही अगर औरत का नाम सम्पत्ति के कागजों में जोड़ दिया जाए तो समस्याओं से बचा जा सकता है। अगर कोई औरत विधवा हो जाती है तो सामाजिक नियमों के अनुसार एक महीने तक उन्हें घर के ही अंदर रहना पड़ता है और उन्हें काफी प्रताड़ना झेलना पड़ता है। उन्हें सम्पत्ति में हिस्सा भी नही दिया जाता है। महिलाओं को मजबूत और जागरूक होना होगा ,तभी वो भूमि का मालिकाना हक़ हासिल कर सकती है