बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमित्रा देवी से साक्षात्कार लिया। सुमित्रा देवी ने बताया कि गांव की महिला हो या शहर की उन्हें ससुराल में जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। वैसे तो कानून बनाया गया है कि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार है, लेकिन गाँव के लोगों में यह जागरूकता नहीं है। गांव के लोगों की सोच अभी भी रूढ़वादी है। वे लोग महिलाओं को असहाय मानते हैं और जमीन में उनका अधिकार होते हुए भी उनको नही दिया जाता है। महिला को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए ताकि वो खेती कर सकें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन ने महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी प्रभाव डाला है। शिक्षा, राजनीति में भागीदारी, सामाजिक सुधार,आर्थिक सशक्तिकरण के द्वार खोलने का अधिकार दिया। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा है और समाज की महिलाएं भी आगे बढ़ रही हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

साथियों, आपके यहां पानी के प्रदूषण की जांच कैसे होती है? यानि क्या सरकार ने इसके लिए पंचायत या प्रखंड स्तर पर कोई व्यवस्था की है? अगर आपके क्षेत्र में पानी प्रदूषित है तो प्रशासन ने स्थानीय जनता के लिए क्या किया? जैसे पाइप लाइन बिछाना, पानी साफ करने के लिए दवाओं का वितरण या फिर पानी के टैंकर की सुविधा दी गई? अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो आप कैसे पीने के पानी की सफाई करते हैं? क्या पानी उबालकर पी रहे हैं या फिर उसे साफ करने का कोई और तरीका है? पानी प्रदूषित होने से आपको और परिवार को किस किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं?

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा केला की फसल में बोरान की कमी के लक्षण तथा उपचार के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से अशोक कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि शादी के बाद पिता की संपत्ति बेटों में बाँट दिया जाता है । जब हम बेटा और बेटी दोनों को समान शिक्षा देते है तो फिर हम दोनों जमीन पर समान अधिकार भी दे सकते है। सारे समाज को बदलना पड़ेगा , सबसे पहले दहेज़ प्रथा को बंद करना पड़ेगा

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू , रागी यानि मड़ुवा फसल में सिंचाई एवं रोग और किट नियंत्रण की जानकारी दे रहे हैं। रागी फसल से जुड़ी कुछ बातें किसानों को ध्यान में रखना ज़रूरी है। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से सुमित्रा देवी से साक्षात्कार लिया।सुमित्रा देवी ने बताया कि समाज में महिलाओं को जमीन का मालिकाना हक़ नही दिया जाता है,इसलिए महिलाएं कमज़ोर और असहाय रहती हैं। इनकी राय है कि जमीन में महिलाओं को पूरा हक़ मिलना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से पन्ना देवी से साक्षात्कार लिया।पन्ना देवी ने बताया कि महिलाओं को अच्छा जीवन के लिए खेती-बाड़ी करना चाहिए। अनाज और सब्जी बेच कर मिले पैसों से बच्चों को पढ़ाना चाहिए। पढ़-लिख कर बच्चा नौकरी करेगा तो घर में बदलाव आएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिकान्ति देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है भूमि में महिला का अधिकार होना चाहिए जिससे महिला आत्मनिर्भर बनेगी। बच्चों को शिक्षित करेगी और आगे चल कर कोई व्यापार भी कर सकती है