बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से काजल देवी से साक्षात्कार लिया।काजल देवी ने बताया कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। महिला पुरुष से कम नहीं है। वो पुरुष के साथ खेत में काम करती है और घर की देख-रेख भी करती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से संगीता कुमारी से साक्षात्कार लिया।संगीता कुमारी ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए। महिला कमज़ोर नहीं होती है ,वो खेतों में भी काम करती है। महिला को अपना अधिकार मांगना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से सनिता कुमारी से साक्षात्कार लिया।सनिता कुमारी ने बताया कि अच्छी ज़िन्दगी के लिए महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है। शिक्षा से ही सब कुछ होता है। शिक्षित महिला अपने घर को अच्छे से चलयेगी,बच्चे को पढ़ाएगी करेगी और अपने जीवन में विकास कर सकती है। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी श्रोताओं के विचार
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता कोमल कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को भूमि का अधिकार देने से समाज में बदलाव आएगा। यह न केवल न्याय और समानता का सवाल है, बल्कि यह हमारे समाज के पूर्ण और सच्चे विकास और समृद्धि के लिए भी बहुत आवश्यक है। महिलाओं को भूमि का अधिकार देने से महिलायें विकास की ओर आगे बढ़ेंगी। जिससे समाज का भी विकास होगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता कोमल कुमारी जानकारी दे रही हैं कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से महिलाओं की भागीदारी शिक्षा,सामाजिक सुधार,राजनीती की ओर बढ़ी आर्थिक सशक्तिकरण के रास्ते खुले। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए दिए गए प्रोत्साहन का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा और हमें इसमें उनकी मदद करनी चाहिए।
शुरू हो रहा है बच्चों से जुड़ी कहानियों और किस्सों का सिलसिला | जहाँ मनाएंगे बचपन, बच्चों के अंदाज़ में | सुनियेगा ज़रूर, बचपन मनाओ, बढ़ते जाओ और मोबाइल वाणी की ये खास पेशकश |
यह कार्यक्रम बताता है कि गर्मी में घर को कैसे ठंडा रखा जा सकता है। इसमें एक परिवार पुराने तरीकों जैसे मिट्टी, बांस और छत पर पौधे लगाने के बारे में सीखता है। साथ ही, नए तरीके जैसे खास पेंट भी बताए गए हैं। कार्यक्रम यह संदेश देता है कि ऐसे घर बनाना चाहिए जो गर्मी कम करें और पर्यावरण के लिए अच्छे हों। इस गर्मी में आपका घर कितना गर्म रहता है ? अपने घर को ठंडा रखने के लिए आपने क्या उपाय किये ?
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को अपने बेहतर जीवन के लिए पैसों की जरूरत है। लेकिन आज लोग पैसे कमाने की होड़ में अपनी खुशियों को नजरंदाज करते जा रहे हैं। अधिकांश महिलाएँ अपनी ताकत बर्बाद कर रही हैं, अपनी ताकत को समझ नहीं पा रही हैं, महिलाओं में कितनी ताकत है। सबसे पहले महिलाओं को खुद को शिक्षित करने की आवश्यकता है। इससे उन्हें ज्यादा अच्छा काम मिलेगा और पैसे भी अच्छे मिल पायेंगे। महिला को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बस अपनी ताकत को पहचानना चाहिए। सिंगल महिला होने का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि उसे अपने साथ अकेले समय बिताने में सहज महसूस करना चाहिए। महिला को अपने बारे में ऐसे गुणों की तलाश करनी चाहिए जो उन्हें पसंद हैं और कुछ ऐसा जिसे वो बदलना चाहती हैं।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि जब तक महिला के पति या ससुर जीवित है, तब तक एक महिला का अपने ससुराल वालों की पैतृक संपत्ति पर भी कोई अधिकार नहीं होता है। कुछ लोगों का मानना है की शादी के बाद ससुराल ही महिला का सब कुछ होता है। महिला अपने माता-पिता, भाई, बहन, परिवार को छोड़कर पति के साथ जीवन बिताने आती है। यही कारण है कि सामाजिक और कानूनी रूप से शादी के बाद महिला को कुछ अधिकार दिए जाते हैं। लेकिन महिला को सिर्फ शादी करने से पुरुष की संपत्ति पर समान अधिकार नहीं है। महिला जब अपने पति के साथ रिश्ते निभा पाती है, तब ही उसे संपत्ति पर अधिकार मिलता है
