बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से सुमित्रा देवी से साक्षात्कार लिया।सुमित्रा देवी ने बताया कि समाज में महिलाओं को जमीन का मालिकाना हक़ नही दिया जाता है,इसलिए महिलाएं कमज़ोर और असहाय रहती हैं। इनकी राय है कि जमीन में महिलाओं को पूरा हक़ मिलना चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से पन्ना देवी से साक्षात्कार लिया।पन्ना देवी ने बताया कि महिलाओं को अच्छा जीवन के लिए खेती-बाड़ी करना चाहिए। अनाज और सब्जी बेच कर मिले पैसों से बच्चों को पढ़ाना चाहिए। पढ़-लिख कर बच्चा नौकरी करेगा तो घर में बदलाव आएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिकान्ति देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है भूमि में महिला का अधिकार होना चाहिए जिससे महिला आत्मनिर्भर बनेगी। बच्चों को शिक्षित करेगी और आगे चल कर कोई व्यापार भी कर सकती है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से पना देवी से साक्षात्कार लिया।पना देवी ने बताया कि महिलाओं को जमीन में पूरा अधिकार होना चाहिए। महिलाओं को पुरुष के बराबर वोट देने,खेत में काम कर के कमाने-खाने,इत्यादि में हिस्सा है। फिर पति के जमीन में भी हक़ मिलना चाहिए। नईहर में बेटी को हिस्सा नहीं मिलना चाहिए क्योंकि शादी में पिता और भाई लोग शादी एवं तिलक में खर्चा कर चुके होते हैं। बेटी के ससुराल जाने पर भी लेन -देन करना पड़ता है। ऐसे में अगर बेटी नईहर में हिस्सा मांगेगी तो बाप-भाई दुश्मनी कर लेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सुनीता देवी से बातचीत की। जिसमें उन्होंने बताया कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना जरुरी है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से सहायता मिलनी चाहिए। इससे महिला अपना विकास कर सकती है। महिला को अगर जमीन पर हक मिला तो कुछ व्यवसाय कर भी अपना और बच्चे का भरण-पोषण कर सकती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने शोभा देवी से बातचीत की। जिसमें उन्होंने बताया कि महिला भी पुरुषों के साथ उनकी बराबरी में काम करती हैं, तो उन्हें भी जमीन पर मालिकाना हक मिलना चाहिए। इससे महिला अपने जमीन पर खेती कर अपना जीवनयापन कर सकती हैं। इसके साथ ही अपने बच्चों को शिक्षित कर उनका भविष्य भी सुरक्षित कर सकती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सुमन दीदी से बातचीत की ,जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। अगर जमीनी अधिकार मिलता है, तो बच्चे के परवरिश और शिक्षा में काफी सहायता मिलेगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सरोज से बातचीत की ,जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिला अगर पुरुष के साथ उनके बराबर ही काम करती हैं, तो उन्हें जमीन पर भी पुरुषों के बराबर ही अधिकार मिलना चाहिए
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने प्रिंस कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को जमीन पर पूरा हक़ मिलना चाहिए। क्योंकि महिला व्यवसाय भी कर सकती है और खेती भी। लेकिन अपनी जमीन नहीं होने पर उन्हें समाज में वो दर्जा नहीं मिलता जिसकी वो हकदार होती हैं। इसलिए यह जरुरी है की उन्हें जमीन पर हक मिले जिस पर खेती या व्यवसाय कर महिलायें भी अपना जीवन बेहतर बना सके
