दाउदनगर थाना क्षेत्र के लीला बिगहा गांव में घटी मारपीट की घटना में लालदेव चौधरी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मारपीट की इस घटना में लालदेव चौधरी और आजाद चौधरी घायल हो गए थे। दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही 10 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मनोज कुमार ने विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ बैठक की।राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी गई। उसकी छपी हुई प्रति सभी को उपलब्ध कराई गई। अनुमंडल कार्यालय में खोली गई एकल खिड़की के बारे में भी जानकारी दी गई।
गोह थाना में पदस्थापित दारोगा श्रीपति मिश्र सेवानिवृत्त हो गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि श्री मिश्र का कार्यकाल सराहनीय रहा। कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के रूप में इन्हें याद किया जाएगा। इन्हें जो भी जिम्मेवारी दी गई, उसे पूरी ईमानदारी से किया। रिटायर्ड होने के एक दिन पहले तक इन्होंने ड्यूटी की। यह सभी के लिए गर्व की बात है।
अवैध बिजली चोरी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कनीय अभियंता सूरज कुमार के नेतृत्व में सहायक अभियंता अजित कुमार व मानव बल संतोष कुमार, नितीश कुमार ने टीम गठित कर नीमा गांव में छापेमारी किया। इसी क्रम में नीमा गांव के सात लोगों को अवैध रूप से बिजली जलाते हुए पकड़ा और जुर्माना लगाया।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
विधिक संघ दाउदनगर के चुनाव के लिए सूचना शनिवार को जारी कर दी गई।संघ के चुनाव कार्यालय में अधिवक्ता सह निर्वाची पदाधिकारी संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर चुनाव संबंधित सूचना जारी की।
पंचायत समिति सदस्य शकुंतला देवी को ओबरा प्रखंड का नया प्रमुख चुन लिया गया। उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अनुमंडल कार्यालय सभा कक्ष में प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराया गया,। प्रमुख पद के लिए मात्र एकमात्र नामांकन शकुंतला देवी द्वारा किया गया।
जमीन संबंधित विवादों के समाधान के लिए दाउदनगर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। राजस्व कर्मचारी ने बताया गया कि जमीन विवाद का कोई नया मामला इस जनता दरबार में नहीं पहुंचा है। तीन पुराने मामलों का निष्पादन किया गया है।
बाल श्रम उन्मूलन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत धावादल ने छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। गोह प्रखंड मुख्यालय के मेला बाजार में संचालित नीले रंग के चाय गुमटी से बाल श्रमिक को विमुक्त कराया है।
दाउदनगर प्रखंड के मखरा अयोध्या बिगहा के पास माली लाइन नहर का तटबंध टूटने से किसानों के खेतों में पानी घुस गया, जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। अयोध्या बिगहा में कई ग्रामीणों के घरों में नहर का पानी घुस जाने से हजारों रुपए की संपत्ति को क्षति पहुंची है। कई किसानों के खेत में पानी भर गया। किसानों के खेतों में लगा गेहूं ,सरसों समेत अन्य रवि फसल को नुकसान पहुंचा है।
