Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गोह प्रखंड के दधपी पंचायत स्थित कैंथी बेनी गांव में राजकीय मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय का औरंगाबाद जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षक के दौरान सभी बच्चे प्रांगण में घूमते नजर आए, बच्चों की उपस्थिति पंजी में हाजरी दर्ज नहीं किया गया था। दोनों विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति नग्न पाई गई। वहीं सभी शिक्षकों का वेतन पर रोक लगाने का दिशा निर्देश दिया है।

दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर प्रायोगिक परीक्षा 2024 को शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इंटर बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी तक लिया जाना है। इंटर विज्ञान, कला एवं वाणिज्य विषय में प्रायोगिक परीक्षाएं आरंभ की गई। दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के कादरी इंटर विद्यालय, अशोक इंटर विद्यालय ,राष्ट्रीय इंटर विद्यालय, कन्या इंटर विद्यालय के साथ-साथ एकौनी इंटर विद्यालय समेत अन्य विद्यालयों एवं कॉलेजों में परीक्षाएं आरंभ हुईं।

दाउदनगर थाना की पुलिस ने शहर के वार्ड संख्या 18 ब्राह्मण टोला मुहल्ले से 34.750 अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार धंधेबाज वार्ड संख्या 18 का रहने वाला है।

दाउदनगर प्रशासन द्वारा कंबल का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ योगेंद्र पासवान द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।बताया गया कि जिला स्तर से कंबल उपलब्ध कराए गए हैं, जिसे अंकोढ़ा,तरारी समेत अन्य गांवों में जाकर गरीबों व जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया।

दाउदनगर शहर की एक धर्म परायण महिला कमला देवी द्वारा स्थानीय हनुमान मंदिर में 48 इंच का एलईडी टीवी लगाया गया। उक्त महिला ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को मंदिरों में लाइव टेलीकास्ट देखना है।

गोह प्रखंड मुख्यालय में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के उपरांत प्रखंड कार्यालय स्थित नवनिर्मित जीविका भवन की जांच के बाद उपहारा रोड, तुलसी बिगहा में लगे फेबर ब्लौक ईंट सोलिंग, बिनोवा बिगहा में दलित एवं महादलित टोला में नाली गली एवं भवानीपुर गांव में पईन की कार्य में अनियमितता पाई है।

गोह थाना क्षेत्र के अजान गांव निवासी ललन मिस्त्री की पुत्री नौवीं कक्षा की छात्रा को रॉयल कोचिंग सेंटर फाग के शिक्षक द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए छात्रा की जमकर पिटाई कर दी है। घायल छात्रा का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में किया गया। पीड़ित छात्रा के पिता ने गोह थाने में शिक्षक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है।