Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय परिसर में निबंधन कार्यालय के पास जिला पर्षद द्वारा दो सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ कराया गया।

ओबरा प्रखंड के कासिम बिगहा में स्थित संत तिरुवल्लुवर ऑफ एजुकेशन स्कूल में सरस्वती पूजा एवं वार्षिक उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का सुभारंभ संस्थान के निर्देशक आकाश कुमार ने फीता काट कर किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेंद्र कुमार सिंह एवं संचालन सोनाली कुमारी ने किया स्कूल के बच्चो ने स्वागत गान के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं दहेज प्रथा पर आधारित नुकड़ नाटक बड़ा ही आकर्षक एवं रोचक रहा।

गोह थाना क्षेत्र के नगाइन मोड़ से शनिवार की सुबह जिला खनन निरीक्षक व गोह थाना द्वारा संयुक्त रूप छापेमारी कर 2 ओवरलोड हाईवा को जब्त कर थाना लाया। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिसमें एक ओवर लोडेड बालू लदा हाइवा एवं एक गिट्टी डस्ट लदा हाइवा को जब्त किया गया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही मौके से दोनों हाइवा चालक फरार हो गया। मामले में खनन निरीक्षक अभिमन्यु कुमार के बयान पर कांड संख्या 34/24 दर्ज किया गया है जिसमें दोनों हाइवा के मालिक व चालक को आरोपित किया गया है।

प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी स्मारक स्थल पर कर्पूरी विकास मंच के द्वारा शनिवार को मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। मंच का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोह के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा के साथ अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक ने कहा कि वर्षों से जननायक कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न की मांग हो रही थी। जिसे पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरा किया। वहीं अन्य वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।