ओबरा प्रखंड के कासिम बिगहा में स्थित संत तिरुवल्लुवर ऑफ एजुकेशन स्कूल में सरस्वती पूजा एवं वार्षिक उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का सुभारंभ संस्थान के निर्देशक आकाश कुमार ने फीता काट कर किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेंद्र कुमार सिंह एवं संचालन सोनाली कुमारी ने किया स्कूल के बच्चो ने स्वागत गान के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं दहेज प्रथा पर आधारित नुकड़ नाटक बड़ा ही आकर्षक एवं रोचक रहा।
