1.मुख्यमंत्री के आदेश के खिलाफ डीजे साउंड यूनियन ने निकाली रैली। 2.एसडीएम को सौंपा ज्ञापान। एंकर :- धार्मिक स्थलों एवं कार्यक्रमों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण संबंधी आदेश के विरोध में पन्ना डीजे साउंड यूनियन एवं डीजे साउंड व्यापार से जुड़े सैकड़ों लोगों ने रैली निकालकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शासन द्वारा जो सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाईन का हवाला देते हुये धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पाबंदी लगाई है, उससे हमारे डीजे साउंड व्यापार पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। जबकि हमारा मुख्य कार्य शादी विवाह से सम्बधित है। जो समान्य जन भवनाओं से भी जुड़ा हुआ है, शासन द्वारा शादियों में दो बॉक्स से अधिक पर रोक लगाई गई है जिससे डीजे संचालक व्यापार करने में असमर्थ हैं। बीओ :- 1 सरकार के इस फैसले से गमले वाले, घोड़ी वाले, डाइवर, हेल्पर, ऑपरेटर आदि हजारों लोग बेरोजगार होने के कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार से मांग है कि मानक परिक्षण के आधार पर शादी विवाह में कार्य करने की अनुमति दी जाये ताकि हजारों लोग बेरोजगार होने से बच सकें। बाईट :- 1 आशीष जैन (डीजे संचालक) बाईट :- 2 आर.के. जोशी

घनिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर कर लिया हिस्सा कटनी जिले के रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत घनिया में आज केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ जहां इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. साथ ही केंद्र सरकार की जन हितकारी योजनाओं के बारे में जानने के साथ-साथ लाभ भी उठाया दरअसल केंद्र सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफर रीठी क्षेत्र में निरंतर जारी है आपको बता दें कि कटनी जिले के रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत घनिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ

ठिरी गांव में सुअर मार बम से किया वन्य जीव का शिकार मांस पकाते हुए दो गिरफ्तार वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के ठिरी गांव में जंगली सूअर के मांस के साथ दो आरोपियों को वन अमले ने गिरफ्तार किया है बम बेचने वाले को भी दबोचा गया मामले से जुड़ा एक अन्य आरोपी फरार है वन अमले ने मांस को बरामद किया और कार्रवाई शुरू की दरअसल वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से सूअर के शिकार की सूचना मिली थी सूचना के आधार पर ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय मिश्रा के निर्देशन में दो अलग-अलग टीम गठित की गई। एक टीम ने ठिरी गांव में संतोष वंशकार और राजकुमार वंशकार को सुअर के मांस सहित गिरफ्तार किया। मौके पर वन्य जीव के कटे हुए चारों पैर भी बरामद किया है दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर वन विभाग की टीम कुंडम प्रोजेक्ट रामपुर के पीएफ क्रमांक 372 (बिजौटा ग्राम) पहुंचकर जांच किया। घटना स्थल पर वन्य जीव को मारने के निशान मिले मौके पर चार सुअर मार बम भी मिले।

01 गुन्नौर में चलती बाइक में साड़ी फसने से चलती बाइक से गिरी महिला। गंभीर रूप से हुई घायल प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना किया रेफर। गुन्नौर में चलती बाईक में साड़ी फसने की वजह से एक 32 वर्षीय महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे आनंद-धन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गन्नौर में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत नाजुक होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पर नारे पर किया गया घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी एनएमडीसी कॉलोनी जो अपने मायके से वापस पति और बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर घर आ रही थी तभी कुन्नौर में चलती बाइक में अचानक उसकी साड़ी फस गई और महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई घटना में महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं जिसका उपचार जिला चिकित्सालय पन्ना में जारी है वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल महिला के पुत्र ने मीडिया के समक्ष क्या कहा आप भी सुने

रुपया कैसे बना कब से इसका अस्तित्व है यह जानने के लिए पूरा मेरी प्रोफाइल में विसीज की

1.विकसित भारत संकल्प यात्रा में नही पहुँचे अधिकारी। 2.गुस्साए पवई विधायक प्रह्लाद लोधी का अल्टीमेटम। 3.कहा गरीबो को नही मिला योजनाओं का लाभ तो करूंगा कार्यवाही। एंकर :- जिले में अधिकारी कर्मचारी सरकार की योजनाओं के प्रति कितने लापरवाह है।इसका उदारहण पवई विधानसभा से सामने आया है। जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अधिकारियों की गैर मौजूदगी से पवई विधानसभा से भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी खुले मंच से अधिकारी कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।उन्होंने कहा कि अगर यात्रा में अधिकारी मौजूद नही रहेंगे और गरीब तक हमारी सरकार की योजनाएं नही पहुँचेगी।तो ऐसे लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही करवाई जाएगी। बीओ :- 1 दरअसल पन्ना जिले के पवई जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पलोई में मोदी की गारंटी वाला रथ सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा लेकर पहुँचा था।गांव में यात्रा के लिए ग्रामपंचायत द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।जहाँ पवई विधानसभा से भाजपा के विधायक प्रहलाद लोधी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे।लेकिन यहां जनपद सीईओ, तहसीलदार, विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद नही रहे।जिससे विधायक को गुस्सा आ गया। उन्होंने खुले मंच अधिकारियों को चतेवानी दे डाली। उन्होंने कहा कि सरकार इस कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी योजनाएं घर घर जन जन तक पहुँचाना चाहती है।लेकिन अधिकारी अगर मौजूद नही रहेंगे तो कैसे सरकार की योजनाएं गरीब हितग्राहियों तक पहुँचेगी।उन्होंने अधिकारियों को अल्टीमेटम देते कहा कि अगर सरकार की योजनाओं से कोई भी गरीब हितग्राही बंचित रहा तो ऐसे अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही करवाऊंगा।उन्हें छोड़ा नही जाएगा। होल्ड :- 1 पहलाद लोधी (भाजपा विधायक पवई)

पुलिस ने एक मुफ्त यात्रा योजना की शुरूवात की है जिसमें महिला जो अकेली है और उसे घर जाने के लिए रात 10बजे से शाम 6 बजे के बीच बाहन नही मिल रहा हो तो बह महिला पुलिस हेल्पलाइन no 1091पर संपर्क कर सकती है और वाहन का अनुरोध कर सकती है

मध्यप्रदेश राज्य के पन्ना जिले के पवई में बस स्टैंड से यात्री बसें रवाना नही हो पाई। यात्री बस स्टैंड आने के बाद परेशान होकर अपने घर वापस जाने के लिए विवश हो रहे हैं। वाहन चालक संघ के सदस्यों ने सुबह बस स्टैंड पर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की और तहसील तिराहा पर धरना प्रदर्शन कर सरकार से काला कानून वापस लेने की मांग की है। *मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी हड़ताल वाहन चालकों ने बताया कि हमारी मांग जब तक पूरी नही की जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सरकार द्वारा कानून में किए गए संशोधन के तहत सड़क हादसे के बाद मौके से भागने वाले चालक को 10 साल की सजा और 8 लाख रुपये के जुर्माने का प्रविधान किया जा रहा है। हमारी मांग है कि सरकार इस काले कानून को वापस ले। एक्सीडेंट की घटना ड्रायवर कभी भी जानबूझकर नहीं करते हैं। वाहन चालक के विरूद्ध एक्सीडेन्ट करने पर कानून मे किये जा रहे संशोधन को निरस्त किया जाए। दुर्घटना के बाद चालक मौके से नहीं भागे तो जमा हुई भीड़ मारपीट करने के साथ कई बार जान तक ले लेती है। वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा जो जुर्माना और सजा का प्राविधान किया है उसमे गरीब ड्राइवर कहां से राशि जमा भरेंगे और दस साल की सजा होने पर परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। ड्राइवर यूनियन ने सामूहिक रूप से नए कानून में संशोधन करने की मांग की है।

मध्यप्रदेश राज्य के पन्ना जिले केएक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की भारत सरकार द्वारा पारित किए गए नए मोटर व्हीकल एक्ट एवं कानून के विरोध में पन्ना में प्राइवेट मोटर कर्मचारी संगठन के द्वारा सांकेतिक चक्का जाम और धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है और वाहन चालकों के विरुद्ध बनाए गए कानून को काला कानून बताते हुए शीघ्र वापस लेने की मांग उठाई है। कानून वापस नहीं लेने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस अवसर पर नेशनल हाईवे 39 बायपास तिराहा में चक्का जाम किया गया और बस स्टैंड में समस्त यात्री बसों के चालक परिचालक और सहायकों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अयूब खान

मध्य प्रदेश राज्य के पन्ना जिले के परमलाल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की उन्हें अवश्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा है