ठिरी गांव में सुअर मार बम से किया वन्य जीव का शिकार मांस पकाते हुए दो गिरफ्तार वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के ठिरी गांव में जंगली सूअर के मांस के साथ दो आरोपियों को वन अमले ने गिरफ्तार किया है बम बेचने वाले को भी दबोचा गया मामले से जुड़ा एक अन्य आरोपी फरार है वन अमले ने मांस को बरामद किया और कार्रवाई शुरू की दरअसल वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से सूअर के शिकार की सूचना मिली थी सूचना के आधार पर ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय मिश्रा के निर्देशन में दो अलग-अलग टीम गठित की गई। एक टीम ने ठिरी गांव में संतोष वंशकार और राजकुमार वंशकार को सुअर के मांस सहित गिरफ्तार किया। मौके पर वन्य जीव के कटे हुए चारों पैर भी बरामद किया है दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर वन विभाग की टीम कुंडम प्रोजेक्ट रामपुर के पीएफ क्रमांक 372 (बिजौटा ग्राम) पहुंचकर जांच किया। घटना स्थल पर वन्य जीव को मारने के निशान मिले मौके पर चार सुअर मार बम भी मिले।