1.विकसित भारत संकल्प यात्रा में नही पहुँचे अधिकारी। 2.गुस्साए पवई विधायक प्रह्लाद लोधी का अल्टीमेटम। 3.कहा गरीबो को नही मिला योजनाओं का लाभ तो करूंगा कार्यवाही। एंकर :- जिले में अधिकारी कर्मचारी सरकार की योजनाओं के प्रति कितने लापरवाह है।इसका उदारहण पवई विधानसभा से सामने आया है। जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अधिकारियों की गैर मौजूदगी से पवई विधानसभा से भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी खुले मंच से अधिकारी कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।उन्होंने कहा कि अगर यात्रा में अधिकारी मौजूद नही रहेंगे और गरीब तक हमारी सरकार की योजनाएं नही पहुँचेगी।तो ऐसे लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही करवाई जाएगी। बीओ :- 1 दरअसल पन्ना जिले के पवई जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पलोई में मोदी की गारंटी वाला रथ सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा लेकर पहुँचा था।गांव में यात्रा के लिए ग्रामपंचायत द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।जहाँ पवई विधानसभा से भाजपा के विधायक प्रहलाद लोधी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे।लेकिन यहां जनपद सीईओ, तहसीलदार, विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद नही रहे।जिससे विधायक को गुस्सा आ गया। उन्होंने खुले मंच अधिकारियों को चतेवानी दे डाली। उन्होंने कहा कि सरकार इस कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी योजनाएं घर घर जन जन तक पहुँचाना चाहती है।लेकिन अधिकारी अगर मौजूद नही रहेंगे तो कैसे सरकार की योजनाएं गरीब हितग्राहियों तक पहुँचेगी।उन्होंने अधिकारियों को अल्टीमेटम देते कहा कि अगर सरकार की योजनाओं से कोई भी गरीब हितग्राही बंचित रहा तो ऐसे अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही करवाऊंगा।उन्हें छोड़ा नही जाएगा। होल्ड :- 1 पहलाद लोधी (भाजपा विधायक पवई)