1.मुख्यमंत्री के आदेश के खिलाफ डीजे साउंड यूनियन ने निकाली रैली। 2.एसडीएम को सौंपा ज्ञापान। एंकर :- धार्मिक स्थलों एवं कार्यक्रमों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण संबंधी आदेश के विरोध में पन्ना डीजे साउंड यूनियन एवं डीजे साउंड व्यापार से जुड़े सैकड़ों लोगों ने रैली निकालकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शासन द्वारा जो सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाईन का हवाला देते हुये धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पाबंदी लगाई है, उससे हमारे डीजे साउंड व्यापार पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। जबकि हमारा मुख्य कार्य शादी विवाह से सम्बधित है। जो समान्य जन भवनाओं से भी जुड़ा हुआ है, शासन द्वारा शादियों में दो बॉक्स से अधिक पर रोक लगाई गई है जिससे डीजे संचालक व्यापार करने में असमर्थ हैं। बीओ :- 1 सरकार के इस फैसले से गमले वाले, घोड़ी वाले, डाइवर, हेल्पर, ऑपरेटर आदि हजारों लोग बेरोजगार होने के कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार से मांग है कि मानक परिक्षण के आधार पर शादी विवाह में कार्य करने की अनुमति दी जाये ताकि हजारों लोग बेरोजगार होने से बच सकें। बाईट :- 1 आशीष जैन (डीजे संचालक) बाईट :- 2 आर.के. जोशी
