*प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांकः-11.01.2024* ** पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट एवं दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने हेतु जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साई कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी एस.पी.सिंह बघेल के निर्देशानुसार सउनि.महेश तिवारी सहित यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पन्ना के छात्र/छात्राएं एवं नेहरू युवा केंद्र पन्ना के एन.जी.ओ.कार्यकर्ताओं के बीच सडक सुरक्षा पखवाडा के अन्तर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गये । जिसमें सड़क दुर्घटना से बचाव सहित जागरुकता अभियान के तहत यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइस दी गयी । दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग करने से होने वाले लाभ की विषय के वारे में वताया गया । साथ ही ट्राफिक सिग्नल, रोड़ साइन, रोड मार्किंग,एक्सीडेण्ट के कारण, बचाव हेतु सावधानियाँ,राइट आफ वे, एमरजेंसी केयर ,गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही शहर के अंदर संचालित होटल ,रेस्टोरेंट ,ढाबों सहित पेट्रोल पम्पों पर पोस्टर, बैनर लगाकर आमजन को हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने के लाभ के विषय में बताया गया । सम्पूर्ण जागरूकता कार्यक्रम में सउनि.महेश तिवारी, कमलेश सिंह,रामपाल बागरी,अमन यादव,पवन तिवारी, सत्येन्द्र सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाप व छात्र, छात्राएं एवं एन.जी.ओ. के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

श्री जुगल किशोर मंदिर में हुआ खिचड़ी प्रसाद का वितरण श्री जुगल किशोर मंदिर में बीते 5 सालों से पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है जो प्रत्येक अमावस्या को श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में किया जाता है गुरुवार को अमावस्या के दिन दोपहर 12:00 बजे से खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया इस संबंध में राजकुमार वर्मा ने बताया कि जैसे ही दोपहर को भगवान श्री जुगल किशोर के पट खुलते हैं वैसे ही प्रसाद का वितरण किया जाता है सबसे पहले श्री जुगल किशोर महाराज को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है उसके बाद श्री जुगल किशोर मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को खिचड़ी का वितरण किया जाता है दिलीप राय ने बताया कि खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम बीते 5 सालों से निरंतर किया जा रहा है जिसकी शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने की थी जो अनवरत जारी है प्रसाद वितरण कार्यक्रम में वार्ड नंबर 15 की पार्षद संगीता राय भाजपा नेता दीपेश व्यास हैप्पी मौजूद रहे

पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सबसे व्यस्ततम क्षेत्र बड़ा बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब दो पक्षो में जमकर विवाद हो गया देखते ही देखते ही विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो ही पक्षो में जमकर लाठी, डंडे और तलवार चलने लगी काफी देर बाद आस-पास के लोगो ने मामले को शांत करवाया जिसका लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिले के पवई थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 करही तिराहा में स्थित शराब दुकान को हटवाने की मांग को लेकर हक्की बाई लोधी और पार्षद देवी खटीक सहित सैकड़ो महिलाओं ने पवई एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर 7 दिवस के अंदर शराब का ठेका हटवाने की मांग उठाई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

हिट एंड रन संबंधी नए कानून के विरोध में देश भर में वाहन चालक धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल कर रहे हैं पन्ना जिले में भी वाहनों के चालकों के द्वारा हड़ताल चल रही थी इसी क्रम में प्राइवेट मोटर कर्मचारी संगठन और प्राइवेट बस यूनियन चालक परिचालक के द्वारा भी हड़ताल की जा रही थी और नेशनल हाईवे में चक्का जाम किया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.