*प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांकः-11.01.2024* ** पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट एवं दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने हेतु जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साई कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी एस.पी.सिंह बघेल के निर्देशानुसार सउनि.महेश तिवारी सहित यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पन्ना के छात्र/छात्राएं एवं नेहरू युवा केंद्र पन्ना के एन.जी.ओ.कार्यकर्ताओं के बीच सडक सुरक्षा पखवाडा के अन्तर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गये । जिसमें सड़क दुर्घटना से बचाव सहित जागरुकता अभियान के तहत यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइस दी गयी । दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग करने से होने वाले लाभ की विषय के वारे में वताया गया । साथ ही ट्राफिक सिग्नल, रोड़ साइन, रोड मार्किंग,एक्सीडेण्ट के कारण, बचाव हेतु सावधानियाँ,राइट आफ वे, एमरजेंसी केयर ,गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही शहर के अंदर संचालित होटल ,रेस्टोरेंट ,ढाबों सहित पेट्रोल पम्पों पर पोस्टर, बैनर लगाकर आमजन को हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने के लाभ के विषय में बताया गया । सम्पूर्ण जागरूकता कार्यक्रम में सउनि.महेश तिवारी, कमलेश सिंह,रामपाल बागरी,अमन यादव,पवन तिवारी, सत्येन्द्र सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाप व छात्र, छात्राएं एवं एन.जी.ओ. के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।