श्री जुगल किशोर मंदिर में हुआ खिचड़ी प्रसाद का वितरण श्री जुगल किशोर मंदिर में बीते 5 सालों से पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है जो प्रत्येक अमावस्या को श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में किया जाता है गुरुवार को अमावस्या के दिन दोपहर 12:00 बजे से खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया इस संबंध में राजकुमार वर्मा ने बताया कि जैसे ही दोपहर को भगवान श्री जुगल किशोर के पट खुलते हैं वैसे ही प्रसाद का वितरण किया जाता है सबसे पहले श्री जुगल किशोर महाराज को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है उसके बाद श्री जुगल किशोर मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को खिचड़ी का वितरण किया जाता है दिलीप राय ने बताया कि खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम बीते 5 सालों से निरंतर किया जा रहा है जिसकी शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने की थी जो अनवरत जारी है प्रसाद वितरण कार्यक्रम में वार्ड नंबर 15 की पार्षद संगीता राय भाजपा नेता दीपेश व्यास हैप्पी मौजूद रहे
