हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है।सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में एक महिला क्या सोचती है... यह जानना बहुत दिलचस्प है.. चलिए तो हम महिलाओं से ही सुनते हैं इस खास दिन को लेकर उनके विचार!! आप अपने परिवार की महिलाओं को कैसे सम्मानित करना चाहेंगे? महिला दिवस के बारे में आपके परिवार में महिलाओं की क्या राय है? एक महिला होने के नाते आपके लिए कैसे यह दिन बाकी दिनों से अलग हो सकता है? अपने परिवार की महिलाओं को महिला दिवस पर आप कैसे बधाई देंगे... अपने बधाई संदेश फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.
कहली गौसगंज स्थित सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय एवं एसएमडी पटेल डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए
*कछौना(हरदोई):* स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए सरकार ने लाखों रुपए की धनराशि खर्च की है, परंतु जमीनी स्तर पर योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं होने के कारण आम जनमानस को लाभ नहीं मिल पाता है। इन उपकेंद्र को उच्चीकृत कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। इन सेंट्रो को खुलने का समय सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक है। यहां पर सभी लोगों के प्राथमिक उपचार का प्रथम स्वास्थ्य उपकेंद्र है। यहां पर आवश्यक दवाओं के साथ जांच टीकाकरण किए जाने का प्रावधान है। समय-समय पर आम जनमानस को जागरूकता के लिए जागरूकता गोष्ठी किये जाने का प्रावधान है। गर्भवती व प्रसूता महिलाओं व अपने व बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य उचित देखभाल के लिए जागरुक कर दवाएं टीकाकरण सुविधा का प्रावधान है। इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की नियुक्ति की गई है, परंतु विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों का नियमित रूप से नहीं आना होता है। यह स्वास्थ्य कर्मी मनमाने तरीके से आते जाते हैं। कई केन्द्रों पर स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा है। गोबर के उपले (कन्डे) पाथना, कूड़े के ढेर, जानवर बांधने आदि कार्य कर अतिक्रमण कर रखा है। वही इन केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाएं आवागमन हेतु उचित रास्ता, विद्युतीकरण, वायरिंग, पंखे, पेयजल, वजन मशीन, बीपी मशीन का अभाव है। इन केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए अधीक्षक डॉक्टर किसलय वाजपेई ने स्वास्थ्य टीम के साथ मंगलवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गाजू का औचक निरीक्षण किया। सामग्री का उचित रखरखाव न होने के कारण परिसर में गंदगी, डस्टबिन का सही न रखने, चादर गंदी होना, बाहरी महिला का रुकना, प्रांगण में अवैध कब्जा, कूड़े के ढेर आदि अव्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य कर्मियों पर कड़ी नाराजगी जताई, तत्काल व्यवस्थाएं ठीक करने का निर्देश दिया। प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर किसलय वाजपेई ने बताया कछौना के सभी स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की ढिलाई बरतने वालें स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्यवाही की जाएगी
कछौना (हरदोई) तकनीकी सशक्तिकरण अभियान व स्मार्ट फोन वितरण योजना के तहत गुरुवार को प्रबुद्ध महाविद्यालय सैदुपुर समोधा में बिए व बीएएसी के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान प्रस्तुत का छात्राओं व कालेज स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत ने कहा कि कहा कि छात्राएं देश के भविष्य की निर्माता हैं। जिसका प्रारंभ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है। प्रदेश सरकार ने छात्राओं के अध्ययन को सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होने छात्राओं से आब्हान किया कि वह स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं। कालेज की 132 छात्र-छात्रा को फोन वितरित किए गए। कालेज के प्रबंधक अजय पाण्ड्य ने कह कि आज के जमाने में मोबाइल फोन से शिक्षा लेना बेहतर है। क्योंकि बहुत सी ऐसी जानकारियां हैं जो कि नेट द्वारा आसानी से ली जा सकती हैं। इस मौके पर कालेज के व्यवस्थापक शेलेन्द्र सिंह,अवधेश चक्रवती,जावेद,राजीव सक्सेना पत्रकार गौरव मिश्रा, मोहित द्विवेदी,डॉक्टर एस एन तिवारी सीडीपीओ आदि लोग उपस्थित रहे।
*कछौना(हरदोई):* पाठशाला द ग्लोबल स्कूल के तत्त्वाधान में सम्पन्न हो रही पाठशाला प्रीमियर लीग (पीपीएल) का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया। यह फाइनल मैच पाठशाला सुपर स्टार और एसके स्क्वाड सत्तारखेड़ा के मध्य खेला गया। जिसमें पाठशाला सुपर स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 102 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में सत्तारखेड़ा की टीम 85 रन ही बना सकी और 16 रनों से पाठशाला सुपर स्टार की टीम विजयी रही। यह खेल काफी रोमांचक था। इस मैच में मो० अम्मार ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, साथ 3 विकेट अपनी झोली में डाले। इस उत्कृष्ट खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पूरी सिरीज़ में अच्छी गेंदबाजी तथा अच्छी बल्लेबाजी की बदौलत पाठशाला सुपर स्टार की ओर से खेल रहे पुष्पेन्द्र कुमार को मैन ऑफ द सिरीज़ का खिताब दिया गया। बताते चलें कि पाठशाला द ग्लोबल स्कूल की ओर से चल रहे पाठशाला प्रीमियर लीग का आयोजन कहली गौसगंज में स्थित विद्यालय के मैदान में सम्पन्न हो रहा था। इस मैच में अतिथि के तौर पर अवनीश कुमार डायरेक्टर सुभाष चन्द्र बोस महाविद्यालय, समाज सेवी सहस्त्रांश तथा पाठशाला द ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ० गार्गी श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया तथा टॉस करके मैच को प्रारंभ किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष व वर्तमान विधान परिषद सदस्य इंजी अवनीश कुमार सिंह ने खेल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरदोई जनपद के होनहार तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का यह अनोखा कार्य शुरू किया है। पाठशाला प्रीमियर लीग में कुल 29 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह सीरीज ज़ीरो प्रवेश शुक्ल पर सम्पन्न हो रही थी। सभी टीमों ने अच्छा खेल खेला लेकिन कुछ टीमों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आगे के सफर में अपना योगदान दिया। इस खेल में निर्णायक शक्ति सिंह तथा शुभ मंडल रहे। कमेंटेटर का कार्य आशीष सिंह ने किया।
बेनीगंज/हरदोई।आगामी 84 कोसीय परिक्रमा के मद्देनजर उप जिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी,क्षेत्राधिकारी द्वारा कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले परिक्रमा पड़ाव स्थलों का निरीक्षण किया गया ।खामियां देखकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बताते चलें कि फाल्गुन माह में प्रारंभ होने वाली 84 कोसी परिक्रमा के दृष्टिगत उपजिला अधिकारी संडीला तान्या सिंह ने साधु संतों के ठहरने वाले पड़ावो का निरीक्षण किया।इस दौरान पड़ाव स्थलों की साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्था,पेयजल,प्रकाश सुद्रण करने के कड़े निर्देश दिए और गिरधरपुर पड़ाव पर साफ सफाई के साथ तीर्थ मार्ग सही करने के लिए प्रधान प्रतिनिधि को निर्देशित किया ।वहीं उमरारी पड़ाव पर प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने विद्युत विभाग के द्वारा खुले में रखे ट्रांसफार्मर की बेरी कटिंग करने के बारे में अवगत कराया जिस पर उप जिलाधिकारी ने जल्द ही विभाग को निर्देशित करने की बात कही वही सूर्य कुंड के बारे में सफाई तथा साधु-संतों के स्नान व मार्जन के लिए स्वच्छ पानी व प्रकाश के लिए प्रधान प्रतिनिधि को निर्देशित किया साधु संतों की सुरक्षा व्यवस्था के भारी पुलिस बल तैनात करने के लिए क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी तान्या सिंह खंड विकास अधिकारी महेश प्रसाद राजस्व टीम तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी सहित प्रधान व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
आयुष्मान भारत के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण बेनीगंज/हरदोई ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां अधीक्षक विपुल वर्मा के निर्देशन में स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षिको द्वारा ब्लाक स्तरीय शिक्षकों को चार दिवसीय आयुष्मान हेल्थ बेसलेस एम्वेस्टर प्रशिक्षण उच्च प्राथमिक व सिविलियन विद्यालय के अध्यापकों को दिया गया। बताते चले की प्रशिक्षक डॉक्टर विनीत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिवसीय आयुष्मान हेल्थ एम्वेस्टर प्रशिक्षण में प्रशिक्षक डॉक्टर रागिनी, विनीत वर्मा तथा एआरपी शिक्षक सत्येंद्र तिवारी के द्वारा ब्लाक संसाधन कोथावां क्षेत्र के उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक किशोर व किशोरियों के शारीरिक मानसिक,भावनात्मक, आध्यात्मिक विकास को बढ़ाने व उनके मनोबल व मनोभाव को समझने व उन्हें सही पथ दिखाना है यह प्रशिक्षण 29 फरवरी से 4 मार्च तक चलेगा जिसमें ब्लाक स्तरीय क्षेत्र कोथावां के सभी अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा इस अवसर पर अध्यापक विवेक वर्मा,प्रभा शंकर, विनोद सिंह, अंतर्यामी बाजपेई, अखिलेश,मुकेश कुमार,छत्रपाल सिंह, शिव मूर्ति शिक्षकाये नुसरत,पूजा, कुलसुम,जुलेखा,तलतजहां आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं प्रशिक्षण केंद्र पर मौजूद रही।
उत्तरप्रदेश राज्य के हरदोई ज़िला से मोहम्मद इस्लाम ,हरदोई मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि विकास खंड टड़ियावां क्षेत्र के गांव सिकरोहरी के पास हरदोई सीतापुर मार्ग पर पुलिया की रेलिंग टूटी हुई थी ,जो हादसों को दावत दे रही थी। संबंधित विभाग के अधिकारी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे।बाद में इस ख़बर को प्रमुखता के साथ हरदोई मोबाइल वाणी में दिनांक 16 फरवरी 2024 को प्रसारित किया गया। प्रसारित करने के बाद इसे व्हाट्सप्प ग्रुप एवं पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर पर साझा कर सुनाया गया। जिसके बाद पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों ने ख़बर को गंभीरता से लिया और अधिकारियों द्वारा पुलिया की टूटी रेलिंग का निर्माण करा दिया गया है।
पुलिस ने मंगलवार रात चलाया चेकिंग अभियान जीपी लेट ऑर्डर अमित की एंड ऑर्डर की और मजबूत करने की घुट्टी पीने के बाद अलर्ट मूड में दिखाई दी पुलिस ने मंगलवार की आधी रात में जगह-जगह पर तलाशी अभियान चलाया कर हो या लग्जरी गाड़ी हो सभी की बड़ी गहराई से छानबीन की गई
