उत्तरप्रदेश राज्य के हरदोई ज़िला से मोहम्मद इस्लाम ,हरदोई मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि विकास खंड टड़ियावां क्षेत्र के गांव सिकरोहरी के पास हरदोई सीतापुर मार्ग पर पुलिया की रेलिंग टूटी हुई थी ,जो हादसों को दावत दे रही थी। संबंधित विभाग के अधिकारी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे।बाद में इस ख़बर को प्रमुखता के साथ हरदोई मोबाइल वाणी में दिनांक 16 फरवरी 2024 को प्रसारित किया गया। प्रसारित करने के बाद इसे व्हाट्सप्प ग्रुप एवं पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर पर साझा कर सुनाया गया। जिसके बाद पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों ने ख़बर को गंभीरता से लिया और अधिकारियों द्वारा पुलिया की टूटी रेलिंग का निर्माण करा दिया गया है।
उत्तरप्रदेश राज्य के हरदोई जिला से अनुराग गुप्ता ने हरदोई मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 29-01-24 को बताया कि उन्होंने हरदोई मोबाइल वाणी पर दिनांक की खबर का एक बड़ा असर हुआ है। 21-10-23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसका शीर्षक भरखनी क्षेत्र की बिसौली पुलिया दे रही हादसे को दावत थी। ख़बर में बताया गया था कि हरदोई के भरखनी रूपापुर रोड पर स्थित बिसौली गांव तक जाने वाली बिसौली पुलिया कई सालों से क्षतिग्रस्त थी । स्थानीय लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से डरे सहमे हुए थे। लोगों की शिकायत पर मोबाइल वाणी की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति को देखा। इसके बाद अनुराग गुप्ता और उनकी टीम ने क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और उनके स्थानीय प्रतिनिधियों से वार्ता की, उन्हें समस्या से अवगत कराया । इसके अलावा खंड विकास अधिकारी से भी इस मामले में मुलाकात कर समस्या की गंभीरता को बताया गया । विधायक रानू सिंह के निर्देश पर पुलिया के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया, जो अब पूरा हो चुका है । पुलिया के निर्माण हो जाने से बिसौली सहित आसपास के कई गांव के लोग काफी खुश है और लोगों ने साथ ही मोबाइल वाणी के कार्य की भी सराहना की।
उत्तर प्रदेश राज्य के हरदोई जिला से अनुराग गुप्ता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की, इन्होने दिनांक 02 -12-2023 को एक खबर प्रसारित किया था, इसमें उन्होंने बताया था की हरदोई के पाली के मोहल्ला सरायसैफ में खराब पड़े इंडियामार्का हैण्डपम्प ख़राब होने से वहां के लोगो को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए अनुराग गुप्ता ने हरदोई मोबाइल वाणी में ख़बर प्रसारित कर इससे सम्बंधित अधिकारियों के साथ खबर को साझा किया व समस्या से अवगत कराया। खबर का बड़ा असर देखने को मिला अब हैण्डपम्प दुरुस्त करा दिया गया है। खबर का असर होने के बाद स्थानीय नागरिकों ने मोबाइल वाणी का आभार जताया।
उत्तरप्रदेश राज्य के हरदोई ज़िला से अनुराग गुप्ता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि पिछले काफी दिनों से रहतौरा से धौरलिया जाने वाला मार्ग जगह जगह गड्ढों में तब्दील था। आवागमन में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क पर बने गड्ढ़े आयेदिन हादसों को निमंत्रण दे रहा था। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों के समक्ष सड़क की समस्या को रखा पर इस पर कोई समाधान नहीं हुआ। समस्या को देखते हुए दिनांक 21 अक्टूबर 2023 को हरदोई मोबाइल वाणी में अनुराग गुप्ता द्वारा एक ख़बर प्रसारित कर सड़क की दुर्दशा का व्याख्या किया गया।जिसके बाद स्थानीय ग्राम प्रधान ,प्रखंड प्रमुख ,खंड विकास अधिकारी ,लोक निर्माण विभाग व विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह राणा को मोबाइल वाणी द्वारा इस समस्या से अवगत कराया गया।जिसका यह व्यापक असर देखने को मिला कि विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह राणा के प्रयास से लोक निर्माण विभाग के द्वारा रहतौरा-धौरलिया मार्ग की मरम्मति करवाई गई। अब संपर्क मार्ग दुरुस्त ही गया है और इस कार्य हेतु ग्रामीण मोबाइल वाणी के शुक्रगुज़ार है।
उत्तर प्रदेश राज्य के महोबा जिला से अमित कुमार राठोड ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की इन्होने दिनांक 15 अक्टूबर 2023 को मोबाइल वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि साण्डी कस्बे के वार्ड नंबर 6 मोहल्ला नवाबगंज में जल भराव की समस्या से वार्ड वासी परेशान थे। जिसकी सफाई नहीं हो रही थी और प्रशासन का भी इस पर ध्यान नहीं था। समस्या को देखते हुए हमारे संवाददाता अमित कुमार राठोड ने मोबाइल वाणी पर ख़बर प्रसारित कर इसे सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा किया। सम्बंधित अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए साण्डी कस्बे के वार्ड नंबर 6 मोहल्ला नवाबगंज में नाले की साफ़ सफाई कराई जिससे जल भराव की समस्या से वार्ड समाप्त हो गई । इसके लिए अमित कुमार राठोड मोबाइल वाणी का धन्यवाद कर रहे है।
