उत्तरप्रदेश राज्य के हरदोई ज़िला से अनुराग गुप्ता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि पिछले काफी दिनों से रहतौरा से धौरलिया जाने वाला मार्ग जगह जगह गड्ढों में तब्दील था। आवागमन में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क पर बने गड्ढ़े आयेदिन हादसों को निमंत्रण दे रहा था। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों के समक्ष सड़क की समस्या को रखा पर इस पर कोई समाधान नहीं हुआ। समस्या को देखते हुए दिनांक 21 अक्टूबर 2023 को हरदोई मोबाइल वाणी में अनुराग गुप्ता द्वारा एक ख़बर प्रसारित कर सड़क की दुर्दशा का व्याख्या किया गया।जिसके बाद स्थानीय ग्राम प्रधान ,प्रखंड प्रमुख ,खंड विकास अधिकारी ,लोक निर्माण विभाग व विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह राणा को मोबाइल वाणी द्वारा इस समस्या से अवगत कराया गया।जिसका यह व्यापक असर देखने को मिला कि विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह राणा के प्रयास से लोक निर्माण विभाग के द्वारा रहतौरा-धौरलिया मार्ग की मरम्मति करवाई गई। अब संपर्क मार्ग दुरुस्त ही गया है और इस कार्य हेतु ग्रामीण मोबाइल वाणी के शुक्रगुज़ार है।
