कछौना (हरदोई) तकनीकी सशक्तिकरण अभियान व स्मार्ट फोन वितरण योजना के तहत गुरुवार को प्रबुद्ध महाविद्यालय सैदुपुर समोधा में बिए व बीएएसी के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान प्रस्तुत का छात्राओं व कालेज स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत ने कहा कि कहा कि छात्राएं देश के भविष्य की निर्माता हैं। जिसका प्रारंभ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है। प्रदेश सरकार ने छात्राओं के अध्ययन को सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होने छात्राओं से आब्हान किया कि वह स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं। कालेज की 132 छात्र-छात्रा को फोन वितरित किए गए। कालेज के प्रबंधक अजय पाण्ड्य ने कह कि आज के जमाने में मोबाइल फोन से शिक्षा लेना बेहतर है। क्योंकि बहुत सी ऐसी जानकारियां हैं जो कि नेट द्वारा आसानी से ली जा सकती हैं। इस मौके पर कालेज के व्यवस्थापक शेलेन्द्र सिंह,अवधेश चक्रवती,जावेद,राजीव सक्सेना पत्रकार गौरव मिश्रा, मोहित द्विवेदी,डॉक्टर एस एन तिवारी सीडीपीओ आदि लोग उपस्थित रहे।
