आयुष्मान भारत के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण बेनीगंज/हरदोई ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां अधीक्षक विपुल वर्मा के निर्देशन में स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षिको द्वारा ब्लाक स्तरीय शिक्षकों  को चार दिवसीय आयुष्मान हेल्थ बेसलेस एम्वेस्टर प्रशिक्षण उच्च प्राथमिक व सिविलियन विद्यालय के अध्यापकों को दिया गया।  बताते चले की प्रशिक्षक डॉक्टर विनीत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिवसीय आयुष्मान हेल्थ एम्वेस्टर प्रशिक्षण में प्रशिक्षक डॉक्टर रागिनी, विनीत वर्मा तथा एआरपी शिक्षक सत्येंद्र तिवारी के द्वारा ब्लाक संसाधन कोथावां क्षेत्र के उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक किशोर व किशोरियों के शारीरिक मानसिक,भावनात्मक, आध्यात्मिक विकास को बढ़ाने व उनके मनोबल व मनोभाव को समझने व उन्हें सही पथ दिखाना है यह प्रशिक्षण 29 फरवरी से 4 मार्च तक चलेगा जिसमें ब्लाक स्तरीय क्षेत्र कोथावां के सभी अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा इस अवसर पर अध्यापक विवेक वर्मा,प्रभा शंकर, विनोद सिंह, अंतर्यामी बाजपेई, अखिलेश,मुकेश कुमार,छत्रपाल सिंह, शिव मूर्ति शिक्षकाये नुसरत,पूजा, कुलसुम,जुलेखा,तलतजहां आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं प्रशिक्षण केंद्र पर मौजूद रही।