Transcript Unavailable.
किसानों को दी गई जरूरी जानकारियां
संकल्प यात्रा में लाभार्थियों की मुरादे हुई पूरी
इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में चयनित हुई निधि
एसपी ने कोतवाली का किया निरीक्षण
सिकरोहरी गांव में घट पूजन के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ हरदोई। पिछले 26बर्षो से लगातार विकास खंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत सिकरोहरी में श्रीमद देवीभागवत व शतचंडी महायज्ञ का आयोजन पूर्व ब्लाक प्रमुख उदयराज द्वारा अनवरत रूप से किया जा रहा है । इस बार 27वां शतचंडी महायज्ञ होने जा रहा है इसी क्रम में आज घट पूजन के साथ श्री शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद देवीभागवत का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ यजमान ह्रदय राज सिंह एवं मोहनीश चंदेल ने सपत्नी के साथ शुरू कराया है।कथा के पहले दिन घट पूजन किया गया जिसमें गांव व क्षेत्र के सैकड़ों पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया। भाग लेने वालो मे प्रमुख रूप से चन्द्र राज सिंह,श्यामाकुमार सिंह ,अनुज सिंह, सोमेश सिंह,कौशल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, समेत सैकडो भक्त मौजूद रहे।
प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के नवागंतुक प्रदेश अध्यक्षया लीला पाठक को स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित। हरदोई। जिले के भाजपा नेता व पूर्व सांसद रहे स्व. सुरेंद्र पाल पाठक की पत्नी लीला पाठक को सनातन के उत्थान के लिये अस्तित्व में आयी प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने उन्हें अपना महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन के बाद प्रहलाद नगरी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। इसी क्रम में प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष रामप्रकाश त्रिपाठी ने उनके आवास पर पहुँचकर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को प्रहलाद कुण्ड बना स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया व शुभकामनाएं दी। इसके अलावा समिति के जिलाध्यक्ष डॉ.अनुज गुप्ता को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष डॉ.अनुज गुप्ता ने लीला पाठक को शाल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित कर अपनी शुभकामनाएं ज्ञापित की। इस दौरान कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार सहित समिति के प्रमुख उद्देश्यों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर डॉ. रजनीश,सर्वेन्द्र पाल(पप्पी) आदि संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर नमो नमो मोर्चा का कार्यालय का उद्घाटन अतुल सिंह जिला कार्यालय मंत्री भाजपा हरदोई के कर कमलों द्वारा किया गया माधौगंज हरदोई बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर नमो नमो मोर्चा भारत जनपद हरदोई के माधौगंज में फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन अतुल सिंह जिला कार्यालय मंत्री भाजपा हरदोई के कर कमलों द्वारा किया गया इस मौके पर उपस्थित नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश संगठन महामंत्री उत्तर प्रदेश ठाकुर नितेश सिंह राणा, प्रदेश संगठन महामंत्री राकेश कुमार सिंह प्रदेष प्रवक्ता मनीष तिवारी जिला अध्यक्ष हरदोई शिवम सिंह, जिला प्रवक्ता प्रसून वाजपेई,, आशीष गुप्ता, दीपनारायण शुक्ला, प्रभाष, अरुण कुशवाहा, शिवा ,प्रेम शर्मा, उदय प्रताप सिंह, प्रधान शिवेंद्र , महेश, राजू कश्यप , विजय गुप्ता, संजीव प्रजापति, अश्वनी गुप्ता, सत्यम, रवी शंकर अवस्थी सतेंद्र, आदि नमो नमो मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।।
*"विकसित भारत संकल्प यात्रा" कार्यक्रम का हुआ आयोजन* "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के क्रम में आदर्श नगर पंचायत कुरसठ में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तमाम लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनहित योजनाओं के विधिवत प्रचार प्रसार हेतु स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन कर नगर अध्यक्षा विद्या देवी व अधिशासी अधिकारी बबलू कुमार ने क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं से लाभ उठाने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, हर घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने तथा समावेशी विकास की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सार्थक पहल है। इस यात्रा के माध्यम से देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे मे लोगों को विस्तार से जानकारी प्रदान करना है। विकसित भारत यात्रा मे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यों एवं वर्ष 2047 तक संभावित विकास सम्बन्धित रूपरेखा की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता मनोज चौधरी, वार्ड सभासद कमल अवस्थी, घनश्याम,करन, शुभम् पटेल, प्रशान्त द्विवेदी सहित कई विभागों के जिम्मेदार अधिकारी सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।
*चार दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण का चौथे बैच के तीसरे दिन का कार्यक्रम संपन्न* ब्लॉक संसाधन केंद्र माधौगंज में चल रहे एफ एल एन प्रशिक्षण का चौथे बैच का तीसरे दिन का प्रशिक्षण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज ने बताया कि बच्चों में भाषा एवं गणित विकास हेतु शासन द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों को करवाया जा रहा है। संदर्भ दाता के रूप में नीरज कुमार एआरपी, कुलदीप कुमार एआरपी, नीरज कुमार गुप्ता केआरपी, प्रियतम सिंह केआरपी प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।।
