प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के नवागंतुक प्रदेश अध्यक्षया लीला पाठक को स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित। हरदोई। जिले के भाजपा नेता व पूर्व सांसद रहे स्व. सुरेंद्र पाल पाठक की पत्नी लीला पाठक को सनातन के उत्थान के लिये अस्तित्व में आयी प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने उन्हें अपना महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन के बाद प्रहलाद नगरी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। इसी क्रम में प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष रामप्रकाश त्रिपाठी ने उनके आवास पर पहुँचकर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को प्रहलाद कुण्ड बना स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया व शुभकामनाएं दी। इसके अलावा समिति के जिलाध्यक्ष डॉ.अनुज गुप्ता को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष डॉ.अनुज गुप्ता ने लीला पाठक को शाल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित कर अपनी शुभकामनाएं ज्ञापित की। इस दौरान कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार सहित समिति के प्रमुख उद्देश्यों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर डॉ. रजनीश,सर्वेन्द्र पाल(पप्पी) आदि संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
